The Post on 23rd January

शंकराचार्य अविमुक्त्तेशवरानंद जी, आप ने ग़लत कहा कि जिस योगी को लोग साधु कहते हैं, उसे आप हुमायूं का बेटा अकबर कहते हैं। शंकराचार्य जी कृपया आप अदित्यनाथ और उन के पूर्वजों को गाली नहीं दिजये, यह आप को शोभा नही देता है।

शंकराचार्य जी पिछले 40 साल से बाबर के नाम पर उत्तर भारत में जो नंगा नाच हो रहा था और अभी भी हो रहा है, उस पर आप कभी कुछ नहीं बोले। जब इस साधु ने अकबर का बनाया एक नया शहर इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किया तो उस वक्त आप आनंदित थे।

मगर जब आज आप को उसी साधु ने गंगा नदी में नहाने नहीं दिया तो आप योगी अदित्यनाथ को हुमायूँ का बेटा अकबर कह रहे हैं।

शंकराचार्य जी जब मुस्लिम को बाबर और हुमायूं की औलाद कह कर उस से नागरिकता (NRC) साबित करने के लिए काग़ज़ मांगा जा रहा था तो उस वक्त आप कहॉ थे, चाँद पर थे?

अब जब इस साधु के एक छोटे से मेला अधिकारी ने आप से “शंकराचार्य” होने का काग़ज़ माँग लिया तो साधु हुमायूं का बेटा अकबर हो गया, बहुत अफ़सोस।

#NOTE: शंकराचार्य जी एक धार्मिक गुरु होने के नाते आप निष्पक्ष नहीं हैं।आप ने पक्षपात किया हैं जिस का नतीजा है कि ईश्वर आप के साथ न्याय कर रहा है (लाहौल वेला क़ुव्वत).
============

Comments on the Post
Mozaffar Haque पहले इन लोगों ने अकबर के दादा पर झूठे आरोप लगाए अब अकबर के नाम पर खेलना चाहते हैं। हालाँकि हर उस हिंदू को, जो कि कुंभ में अशनान करने की इच्छा रखता है, अकबर की पूजा करनी चाहिए क्योंकि कुंभ की परंपरा अकबर की ही शुरू की हुई है और सब से पहले अकबर ने ही गंगा में अशनान कर के कुंभ का उद्घाटन किया था, इसी लिए उसे शाही अशनान कहा गया।

Murtaza Khan सत्ता से टकराना अपने स्वार्थ में….. इससे ज्यादा कुछ नहीं. कहाँ अकबर महान.. और कहाँ योगी.
अकबर महान ने हमेशा जोड़ने के लिए अपनी सत्ता का सहारा लिया जबकि ये योगी सत्ता के जरिये समाज को तोड़ने का काम कर रहा है।

Kamal Siddiqui शंकराचार्य हो, नेता हो, या आम आदमी मुसलमानो के नाम लिये बगैर इनका सब कुछ अधूरा है।बादशाह तो बादशाह ही होता है लोग मरने के तीन सौ साल बाद भी याद करते हैं।

Kamil Khan कुछ नहीं कोख और गोद का पुराना सिस्टम चलाते रहने की कोशिश है, ये शंकराचार्य कांग्रेसी हैं पर काम वही पुराना के मुस्लिम को केंद्र में रख कर हिंदू एक जुट कर रहे हैं, दुनिया बदल गई पर ये लोग अढ़ाई कोस पर ही अटके हैं

  • Prateek Rao, Kamil Khan ये कांग्रेसी नहीं है…. इसने राममंदिर में प्रवेश के लिये राहुल को प्रतिबंधित किया है