अगर कहा जाये कि वर्ष 2025 सीरिया का था तो साल 2026 चीन का होगा।
सीरिया गवाह है 40 सभ्यताओं के उरूज और ज़वाल का। द्वितीय विश्वयुद्ध (WWII) के बाद सीरिया ही ने 2025 मे दुनिया की सियासत (Geopolitics) के बदलने पर मुहर लगाई।
हम सब ने देखा, जनवरी मे सीरिया की हुकूमत बदली और अरब दुनिया फिर 1887 के पहले की दुनिया बनती नज़र आने लगी, अरब दुनिया सुपर-पावर अमेरिका की ट्रिलियन डालर में बोली लगाने लगी।
तुर्की फिर दुनिया में सौ साल बाद, तुर्की ड्रोन द्वार जंग जीतने लगा और अपनी पुरानी पहचान बनाने में कामयाब हो गया।
इस साल तुर्की ने Steel Dome बना कर यूरोप और अमेरिका को चौंका दिया।तुर्की का यह $6.5 billion का प्रोजेक्ट AI-driven, multi-layered air defence shield है जो किसी भी मिज़ाइल को हवा में मार गिराने की क्षमता रखता है।अगले साल यह तुर्की की सेना में शामिल होगा और तुर्की दूसरे मुल्कों को भी इसे बेचा गा।
वर्ष 2026 चीन का होगा। चीन 2026 में अपना 15th Five Years Plan शुरू करे गा, जो Fourth Industrial Revolution (IR) के युग मे क्रांति लाकर सोलर ऊर्जा से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी, रोबोटिक्स, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, चिप्स आदि में दुनिया का सुपर पावर बन कर हम सब के सामने आ जाये गा।
चीन अपने People’s Liberation Army (PLA) के सौ साल का जश्न 2027 में मनाने की तैयारी करे गा और दुनिया को नये-नये Satellites & Arms देखिये गा।
सौ-दो सौ साल के लिए चीन-व-अरब तथा अफ्रिका के देश चीन के बेल्ट और रोड से जुड़ कर आर्थिक और सैन्य शक्ति का संबंध आपस में मज़बूत करे गा।
#NOTE: Prophet Mohammed said, “Blessed is al-Sham, that is the land (over which) the angles of Allah spread their wings.”