12 April 2025

हम कई साल से लिखते आ रहे हैं कि आँखें अंधी नहीं होती हैं बल्कि बुद्धिजीवियों का दिल अंधा हो जाता है जिस के कारण मनुष्य, समाज और देश बर्बाद होता है।

नीचे वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक प्रोफेसर अभय दूबे का विडियो सुनिये जिस में वह ट्रम्प के टैरिफ़ के कारण भारत के बर्बाद अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कह रहे हैं कि सरकार को चीन जिस ने डोकलाम में हिंसक घटना किया और भारत की ज़मीन हड़प लिया है, भारत उस को नज़रअंदाज़ कर चीन के ट्रेड प्रस्ताव को स्वीकार कर ले।

दुबे जी कहते हैं कि भारत चीन से कहे कि भारत-चीन सीमा विवाद को फ्रिज़ (Freeze) कर चीन-भारत ट्रेड को बढ़ावा दे ताकि ट्रम्प ने जो संप्रभु राष्ट्रों के नेताओं को “Kissing my *as-“ कह कर सुशोभित किया है, उस का यही जवाब है कि भारतीय सरकार चीन से ट्रेड को बढ़ा ले और अमेरिका को जवाब दे।

एक स्वामी जी हैं जो ट्रम्प २.० के पहले कहते थे कि भारत सरकार अमेरिका से लड़ाई का सामान ख़रीदे और चीन से लड़ कर भारतीय ज़मीन वापस ले मगर इधर कुछ महीना से स्वामी जी अमेरिका को बुरा कह रहे हैं और अब दुबे जी अमेरिका से बदला लेने को कह रहे हैं।

इन कथित बुद्धिजीवियों स्वामी जी, दु्बे जी आदि इत्यादि, से लोग पूछे १२-१३ साल से जब दुनिया बदल रही थी तो आप लोग कहॉ थे?

मेरा कहना है कि यह लोग इसी भारत के धरती पर थे और “संघ की सरकार” बनवा कर आनंदमयी और गौरवमयी थे और इन के इसी अंहकार और मुस्लिम तिरस्कार, क़ब्रिस्तान, मज़ार, मस्जिद के सामने नाचना, ढोल बजाना, वक़्फ़ बिल आदि ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।और अभी तो बहुत कुछ होना बाक़ी है।

दुबे जी को यह पता है कि भारत सरकार द्वारा 1993 मे LOC को LAC बनाने के बाद चीन ने फिर 2020 मे सीमा विवाद खड़ा कर दिया है और अरूणाचल का नाम-पता बदल कर 90,000 sq km पर नया दावा ठोक दिया है मगर फिर भी यह “चीन से ट्रेड” की बात कह रहे हैं। दुबे जी के बुद्धी पर बहुत अफ़सोस होता है।

#NOTE: *मेरा अभय दुबे को सलाह है कि आँखों में रौशनी नहीं दिल में रौशनी लाईये क्योंकि आप लोगों के संघी प्रवृत्ति के कारण चीन या अमेरिका भारत को दूसरा चीन नहीं बनाये गा और न चीन या अमेरिका भारत के चक्कर मे 56 मुस्लिम देश का तिरस्कार करे गा।

*ट्रम्प ने आज चीन की तारीफ़ शुरू कर दिया और कह दिया “Xi is very good and smart leader” अब दुबे जी आप अपने दिल में रौशनी लाईये और देशभक्ति का सबूत दिजये।

https://www.facebook.com/mohammed.seemabzaman/videos/646009065002289