Post on 18 August 2025

Parmod Pahwa साहेब, के पोस्ट से पता चला कि “चीन के विदेशमंत्री भारत के दौरे के बाद पड़ोसी देश जायेंगे (सीधा दिल्ली से इस्लामाबाद), इसके बाद हमारे प्रधानमंत्री चीन यात्रा पर चीन जायें गें”

आज Bloomberg TV की खबर है कि अदानी, अंबानी, जिंदल आदि इत्यादि भारतीय व्यापारिक घराने के लोग चीन के उद्योगपतियों से व्यापारिक पार्टनरशिप (Partnerships) कर चीन मे दुनिया की आधुनिक टेक्नोलॉजी भारत लाने की योजना के लिए सम्पर्क कर रहे हैं क्योंकि ट्रम्प ने भारत को “तीन तलाक़” दे दिया।

बलूमबर्ग की खबर है कि यह आधुनिक टेक्नोलॉजी Electric Vehicle, Lithium Batteries तथा सोलर सेल की लिए होने जा रहा है। हम लोगों को बताते चलें की दुनिया में अभी और अगले 10-20 साल चीन लिथियम-ऑयन बैट्री बनाने में विश्वगुरु है और रहें गा। चीन की BYD कार कम्पनी सऊदी अरब में आधुनिक बैट्री बनाने की फैक्ट्री लगा रहा है क्योंकि अमेरिका में बन्ने वाली Lucid EV का मालिक सऊदी अरब हो चूका है।चीन की दूसरी मशहूर बैट्री कम्पनी CATL है जो Tesla और दूसरे यूरोपियन कार को बैट्री सप्लाई करती है।

कितने शर्म की बात है कि हम लोग पिछले दस साल अमेरिका का तलवा सहलाते रहे कि विश्वगुरु बना दो मगर ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल में दस साल बाद “तीन तलाक़” दे दिया और फिर हम लोग चीन जो विस्तारवादी हो गया है और हमारे एक राज्य तथा उस के 14 ज़िला का नाम-पता बदल चूका है उस के पास जा कर Modern advance technologies के लिए हाथ पसार रहे हैं।

#NOTE: बहुत अफ़सोस होता है कि संघ के बुद्धिजीवी “हिन्दु-मुस्लिम”, “मंदिर-मस्जिद”, “गाय-गोबर”, ”घर वापसी”, “तीन तलाक़” “मुस्लिम-वक़्फ़” आदि इत्यादि करते, इस वर्ष संघ का सौ साल शताब्दी समारोह मना कर गौरवशाली हो रहे हैं मगर चीन आज दुनिया का आर्थिक, सैन्य तथा टेक्नोलॉजीकल विश्वगुरु हो गया और हम उस से technology transfer की बात कर रहे है, जबकि हम लोग 1992 तक चीन से हर क्षेत्र में आगे थे।

#RSS@100, THE LIGHT THAT FAILED
==========

Some comments on the Post
Faisal Mohammad Ali Cha while writing a piece on the visit of Chinese foreign minister came to know that there was intense pressure from business lobby on Modi government to re-set the relationship with the northern neighbour. One person told me India needs China more than they need us.