The Post on 4 March 2026

यह जंग जो रमज़ान मे किया गया है, वह भी Yom Kippur War जो 6-25 अक्टूबर 1973 मे इसराइल और मिस्र के बीच लड़ा गया, जिसे 1973 का अरब-इजरायल युद्ध, चौथा अरब-इसराइल युद्ध, अक्टूबर युद्ध, या #रमज़ान_युद्ध, के नाम से भी याद किया जाता है, उस से भी ज्यादा दुनिया की बरबादी ला कर खत्म होगा।

*1973 के वार मे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भुट्टो के कहने पर सऊदी अरब के शाह फैसल ने Oil Embargo लगाया और सदियों के लिए मिडिल ईस्ट के लिय “Oil as Wealth & Weapon” बन गया और अमेरिका और यूरोप की तरक़्क़ी 15 साल पिछे हो गई।

*1973 का जंग भारत के लिए भी बुरा शगुन साबित हुआ। पाकिस्तान के टूटने के बावजूद जंग से तेल के बढ़े दाम ने पंडित नेहरू के भारत को विश्वगुरु बन्ने के सपना को खत्म किया मगर चीन आज यूरोप-अमेरिका-भारत को पछाड़ कर विश्वगुरु बन गया।

*यह जंग जो मिज़ाइल-ड्रोन से लड़ी जा रही है, वह तो अमेरिका के ताज को यक़ीनन उछाल ही देगी मगर यह जंग फिर 1973 के तेल और गैस संकट के इर्द-गिर्द ही दुनिया को बरबाद कर ख़त्म होगी।

*आज तेल और गैस संकट के कारण सऊदी अरब छोड़ कर, एशिया का सभी शेयर मार्केट क्रेश कर गया जिस मे भारत, साऊथ कोरिया, हांगकांग प्रमुख है क्योंकि ईरान ने Strait of Hormuz से तेल तथा सामान का आयात-निर्यात बंद कर दिया है।एशिया मे केवल सऊदी अरब के शेयर बाज़ार में उछाल तेल के बढ़े दाम के कारण देखा गया क्योंकि सऊदी अरब Red Sea (Jeddah Port) से अपना तेल निर्यात करता रहे गा।

*अगर यह जंग बेवक़ूफ़ ट्रम्प के कारण 10 दिन से ज़्यादा चली तो तेल और गैस का दाम 30-40% बढ़ जाये गा जिस का सब से बड़ा नुक़सान भारत ऐसे 140 करोड़ वाले देश को कई साल तक भुगतना पड़े गा।भारतीय बजट 2026-27 इस जंग के कारण संसद में इस महिना पास होने के पहले धुंआ के तरह उड़ जाये गा।

*चीन पाइप द्वारा लैंड के ज़रिये रूस और कज़ाखस्तान से तेल लेता रहे गा मगर भारत को गैस क़तर, अबू धाबी या ईरान से नहीं मिले गा।भारत में गैस और तेल संकट पैदा हो जाये गा और गैस सिलेंडर की rationing शुरू हो जाये गा।

#NOTE: 1973 के जंग के बाद तेल संकट के कारण इंदिरा गांधी बांग्लादेश बनाने के बाद भी भारत को विश्वगुरु बनाने में असफल हो गईं।इस जंग के कारण संघ की सरकार जो विश्वगुरु का नारा लगाती है वह भी लुप्त हो जाये गी।

इस जंग से चीन मिडिल ईस्ट में Friendly Country बन कर उभर जाये गा और 5-10 साल में दुनिया का आर्थिक और सैन्य शक्ति बन के मेरे पड़ोस में खड़ा नाचे गा।