Post on 3rd September 2025
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) पश्चिमी देशों के बनाय संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) और वर्ल्ड ट्रेड ओरगेनाईज़ेशन (WTO) में समानता तो नही है मगर यह भविष्य में अमेरिका और यूरोप जैसी महाशक्तियों के लिए के बहुत बड़ा खतरा साबित होगा।
*8/15, फॉल ऑफ काबूल के वक़्त दुनिया में किसी ने नही सोंचा होगा कि पॉच साल मे राष्ट्रपति शी तियानज़िन (SCO) और बीजिंग (V-Parade) से दुनिया के 41% आबादी और 34% GDP को अपने साथ कर लें गें।
*2/24, यूक्रेन जंग और 7 अक्टूबर 2023 के पहले दुनिया के राष्ट्रीय नेता वाशिंगटन डीसी (White House) और न्यूयॉर्क (UNO) में इकट्ठा होते रहे थे मगर राष्ट्रपति शी ने SCO शिखर सम्मेलन और तियानमेन चौक पर सैन्य परेड में 20 से ज़्यादा राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों की मेज़बानी कर ट्रम्प के अमेरिका को एक नई हक़ीक़त से रू-बरू करा दिया कि दुनिया 1876 के डेढ़ सौ साल बाद बदल गई है।
*पिछले चार दिनों में शी जिनपिंग ने दुनिया को यह बता दिया कि चीन एक वैश्विक नेता और स्थिरता व समृद्धि का सोर्स बन गया है जबकि आज के अनिश्चितता की जड़ अमेरिका है, जो लगभग सभी के साथ टैरिफ़ युद्ध और मिडिल ईस्ट में मार-काट करवा कर दुनिया के शांति और तरक़्क़ी के लिए जर्मनी के हिटलर की तरह एक खतरा हो गया है।
*राष्ट्रपति शी ने रूस के पुटिन, ईरान के मसूद पेजेशकियान, बेलारूस के लुकाशेंको, नार्थ कोरिया के किम जॉन उन, तु्र्कि के अरदोगान, मलेशिया के अनवर इब्राहिम, अज़रबाईजन के एलहाम, आर्मेनिया के पशनयान, तथा मिस्र, वियतनाम को मेहमान बना कर दुनिया के बदले निज़ाम की एक छल्क पश्चिमी ताक़तों को देखा दिया है, जो कल तक पश्चिम की ओर झुके थे।
#NOTE: अमेरिका और यूरोप का ज़वाल पिछले 40 साल से फलस्तीन, लेबनान, इराक़, ईरान, सीरिया, लिबिया वगैरह के मार-काट का नतीजा है, जिस का आखरी शो फलस्तीन होगा। फिर उस के बाद दुनिया में एक नया निज़ाम सैकड़ों साल के लिए क़ायम होगा, जो हम हिन्दुस्तानियों ने कभी सोंचा नहीं होगा।
नीचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के SCO और आज के परेड की तस्वीर देखें।
========
Some comments on the Post
Mohammed Seemab Zaman हमारे आदरणीय विश्व प्रख्यात दार्शनिक, मोहन जी के धाराप्रवाह भाषण, बाबरी कांड, दंगा-नवमी वगैरह बहुत हद तक इस बदली दुनिया की वजह रही है। संघ और कथित बुद्धिजीवी यह नही माने गें मगर इतिहासकार 20-25 साल बाद लिखे गें कि “मिडिलइस्ट-तुर्कि-रूस-ईरान-चीन”(METRIC) के उदय का कारण संघ की सौ साल की सोंच रही है।
Abdullah Haroon हमारे आदरणीय विश्व प्रख्यात दार्शनिक, मोहन जी अभी हमारे मेहमान बने हुए है हमारे शहर में आए हुए है
- Mohammed Seemab Zaman अच्छे अख़लाक़ के साथ उन को शाम की चाय पिलाइये।
Mohd Shoaib सर मेरा एक सवाल था क्या चीन ने जिस तरह से अपनी नेशनल परेड में जो ताकत दिखाई है उससे ये माना जाए कि पुराना वर्ड ऑडर कोलैप्स हो गया और नए वर्ड ऑडर का आगाज हो गया है। ये परेड कम अमेरिका यूरोप का दबे अल्फाज़ो में धमकी है कि अब दादागीरी नहीं चलेगी तुम्हारे सामने हम भी अब अपनी ताकत के साथ खड़े है।
Kunwar Abdul Qadir राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल एससीओ थ्येनचिन शिखर सम्मेलन का सबसे आकर्षक बिंदु. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो शंगखुन ने 2 सिंतबर को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल एससीओ थ्येनचिन शिखर सम्मेलन का सब से आकर्षक बिंदु है, जिससे यह शिखर सम्मेलन मानव के भावी रास्ते को दिखाने का भव्य समारोह बन गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी से प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल विभिन्न देशों की जनता की आम अभिलाषा और वर्तमान विश्व की नाजुक मांग के अनुरूप है। उसे इस सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न देशों के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के जिम्मेदार व्यक्तियों का स्वागत और समर्थन मिला। उसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया और व्यापक मान्यता प्राप्त होगी।
