Post of 5th June 2025

Nvidia के संस्थापक और मालिक जेंसन हुआंग का कहना है कि कंप्यूटर को उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने के पुराने तरीक़े को भूल जाइए। हुआंग का कहना है कि के Artificial Intelligence (AI) सिर्फ़ $1 trillion वाले IT क्षेत्र में नहीं है बल्कि यह दुनिया के $120 trillion वाले अर्थव्यवस्था में भी शामिल हो रही है।

*AI, एक डिजिटल रोबोट है यह सिर्फ़ आदेशों का इंतज़ार करते हुए नहीं बैठता, यह autonomous (स्वायत्त) रूप से काम करता है, चाहे वह भाषाओं का अनुवाद करना हो, समस्याओं का समाधान करना हो या नए प्रोटीन का संश्लेषण करना हो।

*हुआंग का कहना है कि अभी का AI केवल “Consumer Internet” है लेकिन भविष्य का AI दुनिया बदल देगा ख़ास कर:

• Healthcare & Life Sciences
• Manufacturing
• Financial Services
• Industrial Robotics

*सादिक़ ख़ान जो लंदन के मेयर हैं, आज उन्होंने कहा कि जेंसन हुआंग लंदन आ रहे हैं और वह ब्रिटेन को यूरोप का AI केंद्र बनाने की बात कर रहे हैं क्योंकि लंदन में AI क्षेत्र में बहुत सारी कम्पनी काम कर रही हैं जो पेरिस, बर्लिन, हेग तीनों से कहीं ज़्यादा हैं।

*नीचे हम ने BM Prasad साहेब के पोस्ट से आठ बड़े AI क्षेत्र मे काम करने वाली कम्पनी का चार्ट पोस्ट किया है जिस मे ताईवान की कम्पनी TSMC जो चिप्स बनाने के Foundry की तकनीक में दुनिया से सब से कामयाब है उस के एक शेयर का दाम $203 है। इस साल Broadcom के शेयर का दाम $283 तथा AMD का $110 होने का अनुमान है।

लंदन की मशहूर कम्पनी Arm का IPO दो साल पहले $51 मे अमेरिका में लिस्ट हुआ था और आज उस के एक शेयर का दाम $132 है।

Nvidia के शेयर का एक साल पहले दाम $70 था और आज $141 है और अनुमान है कि यह इस साल $205 हो जाये गा।

#NOTE: मेरा अनुमान है कि यूरोप में ब्रिटेन AI में सब से सफल देश होगा और एशिया में चीन तथा मिडिल ईस्ट का देश अबू धाबी तथा सऊदी अरब केन्द्र होगा, क्योंकि AI औद्योगिक क्रांति के लिए पैसा तथा ऊर्जा की बहुत आवश्यकता है।अभी दुनिया का दो-तेहाई दौलत अरब देंशो के पास है और ऊर्जा में भी वह लोग तेल तथा गैस में दुनिया के सब से बड़े उत्पादक हैं।
==============
Some comments on the Post

Murtaza Khan एक लाज़वाब पोस्ट जो ये इशारा कर रहा है कि दुनिया में ताकत की धुरी बदलेगी। बहुत मुबारक़ आपको इस आशावादी पोस्ट के लिए.

Mohammed Seemab Zaman ताकत की धुरी बदल गई है। सभो ने पिछले महीना मई २०२५ मे देख लिया। यह AI पैसा वालो को नये दौर मे ले जाये गा। इस मे पैसा का बहुत खेल है।