Post of 1st October 2025

“चश्म सैयद निगरॉ है के फिर उठ्ठे शायद
कोई दीवाना अलीगढ़ के बियाबानो से”

#सर सैयद के विसाल को एक ज़माना हो गया, मगर कोई दूसरा सर सैयद के ख्वाब को पूरा नहीं कर सका।मैं ने सोंचा था कि हम पूरा करें गे, स्कूल खोला, जौहर यूनिवर्सिटी खोला…..

#मैं सियासत में नहीं आना चाहता था, मुझे तो ज़बरदस्ती धक्का दे कर मोहतरमा इंदिरा गांधी ने 1974 में जेल में डाल कर सियासत में ला दिया।

#मुलायम सिंह जी से मैं ने सोना-चाँदी के कंगन नहीं मांगा था।जब मेरे यहॉ औलाद होने लगी तो मेरी बीवी क्यूंस मैरी अस्पताल में भरती थीं तो नेता जी ने एक लिफाफा अपने जेब से हम को भेजा था, हम ने वापिस कर दिया, क्योंकि अस्पताल में एलाज मु्फत हो रहा था।

#Note: मैं दस बार एक ही constituency से विधायक रहा और एक बार सांसद रहा जो आज भी पूरा हिन्दुस्तान में एक रिकॉर्ड है।कोई दूसरा सियासत दॉन इस को नहीं पहुँच सका।

Please इस इंटरव्यू को एक बार ज़रूर सूनये।इस आदमी ने अपनी क़बर बहुत ख़ूबसूरत बनाई है।अल्लाह इन को अच्छी सेहत और लम्बी उम्र दे।

https://www.youtube.com/live/jkJUGFwS-68
===============
Some comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman हम आज़म खान को पहली बार ज़िंदगी में सूना है। हम इन कि शख़्सियत से कभी भी वाक़ीफ नहीं थे। मगर आज पहली बार सूना तो दिल से इस शख्कस के लिए दुआ निकली। अल्लाह इन को सलामत रखे।

Qasim Chaudhary हम मिले हैं इनसे. ऐसी शख्सियत है की इश्क़ हो जाये | इनके घर गए तो इतनी छोटी गली में घर है जिसमें कार नहीं जा सकती बैठने के लिए छोटी सी बैठक है. बेहद ईमानदार शख्स हैं. यूनिवर्सिटी के मुताल्लिक एक बार मेरे उस्ताद ए मोहतरम पूर्व राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) मुशीर अहमद लारी साहब ने ये बात हमसे कही थी आज़म साहब ने सर सैय्यद वाला काम किया है यूनिवर्सिटी बना कर

  • Mohammed Seemab Zaman, Qasim Chaudhary साहेब, शुक्रिया आप ने तस्दीक़ कर दिया। इन का यह इंटरव्यू सुन कर इन की शख़्सियत हम को बहुत उम्दा लगी।

Ansar Ahmad मुझे आजम खान साहब को करीब से देखने का दो बार मौका मिला पहली बार सहारनपुर जाते हुए चंडीगढ़ एक्सप्रेस से जब उतरा उनमें से किसी कोच से खान साहब भी उतरे दूसरी बार अपने यहां के चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान साहब की बिटिया की शादी में।

Mo Khurshid Alam

अभी ये इंटरव्यू मैने उनका सुना। पहली बार उन्हें इतने करीब से जान पाया। कुछ मुद्दे पर इख्तिलाफ किसी का हो सकता है, लेकिन वो एक बड़े सियातदां के साथ बेहतरीन शख्सियत के मालिक हैं। बोलने का अंदाज और उसमें परिपक्वता के धनी हैं

Azam Khan Super Excluisve Interview : आजम खान का Exclusive इंटरव्यू Rajiv Ranjan के साथ