Post of 28th May 2025

मलेशिया में कल चीन के साथ GCC और ASEAN देशों के त्रिपक्षीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह मे सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल ने कहा कि सऊदी अरब जीसीसी-आसियान देशों के क्षेत्रीय संपर्क और एकीकरण का समर्थन कर चीन के बेल्ट एंड रोड (BRI) योजना से फ़ायदा उठाते हुऐ इन सभी देशों को clean और renewable energy में सहयोग करना चाहता है।

प्रिंस फैसल ने कहा उन का देश “आसियान देशों मे Private-Public भागीदारी का विस्तार करे गा और स्टार्टअप को सशक्त बनाकर डिजिटल अर्थव्यवस्था को विकसित करना चाहता है।”

आज चीन ने सऊदी अरब, ओमान, कुवैत और बहरीन के नागरिकों को चीन की 30 दिनों के यात्रा के लिए “विज़ा-मुक्त प्रवेश” की अनुमति दे दिया है। 2018 से चीन ने यूएई और क़तर के नागरिकों को चीन की यात्रा के लिए विज़ा-मुक्त इंट्री की अनुमति दे रखा है।अब GCC के सभी देशों को चीन की यात्रा तथा पर्यटन के लिए विज़ा लेने की आवश्यकता नहीं है।

#NOTE: इसी महीना ट्रम्प के मिडिल ईस्ट के चार दिवसीय दौरा से हम लोगों ने सौ साल बाद बदले विश्व के geopolitics और geoeconomics की फूटती किरण देखा था और कल मलेशिया में चीन-आसियान-जीसीसी के नेताओ और मंत्रियों के त्रिपक्षीय सम्मेलन ने इस की पुन: पुष्टि कर दिया।

GCC देशो के साथ यह जो नया समीकरण बन रहा है वह दुनिया को अगले तीन-चार सौ साल के लिए बदल रहा है।
————————————
ASEAN SUMMIT: LEADERS MEET CHINESE PRIME MINISTER LI QIANG & GULF STATES DELEGATIONS TO BOLSTER TIES (POST OF 27th May 2025)

मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में ASEAN देशों का 46वॉ सम्मेलन हो रहा है। यहॉ चीन के प्रधानमंत्री Li Qiang और गल्फ देशों के प्रतिनिधि ने कौवेत के क्राउन प्रिंस के अध्यक्षता में शिरकत किया।

•आसियान के दस देशों का कुल व्यापार यानि निर्यात और आयात $3.63 trillion है जिस में यह दस (10) देश तक़रीबन $2 trillion का निर्यात दुनिया मे करते है, जो भारत के $4 trillion अर्थव्यवस्था का आधा है।

•चीन आसियान देशों का एक प्रमुख व्यापार भागीदार है। चीन और आसियान के बीच तक़रीबन $800 billion का व्यापार होता है।

•आज कुवैत के प्रिंस ने आसियान सम्मेलन में अपने भाषण में कहा कि ASEAN-GCC देशों के बीच 2032 तक $180 billion के व्यापार की योजना पर काम हो रहा है। प्रिंस ने कहा, इस बदली दुनिया में गल्फ देश आसियान के देशों से घनिष्ठ संबंध बनान पर कार्य कर रहे हैं।

#NOTE: East Timor जिस को इंडोनेशिया के राज्य तिमोर से काट कर 2002 मे क्रिसचन आज़ाद देश बनाया गया था, उस ने ASEAN की सदस्यता ग्रहण करने के लिए एप्लिकेशन दिया है। उम्मीद है कि फ़िलिपींस में 2026 के समेम्लन में ईस्ट-तिमोर भी आसियान का सदस्य हो जाये गा।
==============
Some comments on the Post
Mohammed Seemab Zaman इस तस्वीर को कम उम्र के लोगों save कर के रख लें।हम तो नही रहेंगे गें मगर आने वाले नस्ल को यह बात बता दिजये गा कि हम ने 2025 में GCC-ASEAN-CHINA Summit का पोस्ट कर यह एशारा किया था कि दुनिया 300-400 साल के लिए बदल गई है।अब यह GCC के लोग अगले सैकडो साल सल्तनत उसमानिया (1299) और भारत के Slave dynasty (1200) के तरह आगे बढ़ रहे हैं।

May be an image of 17 people, dais and text that says "ASEAN- CCC China Summit Kuala.umpur,27May2025 Kuala Lumpur, 27 May 2025 Officials taking part in the ASEAN-GCC-China Trilateral Summit pose for a family photo on Tuesday. (SPA)"