8 December 2025
प्रेसिडेंट ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बावजूद चीन का दुनिया के इतिहास में इस साल पहली बार एक्सपोर्ट्स ट्रेड सरप्लस $1trillion से ज़्यादा का हो गया है।
चीन के कस्टम एडमिनिस्ट्रेशन के जारी डेटा के मुताबिक, वर्ष 2025 के 11 महीनों में, डॉलर के हिसाब से चीन का ट्रेड सरप्लस $1.076 trillion था, जिसमें केवल वस्तु (goods) का निर्यात है, सेवा (services) शामिल नही हैं।वर्ष 2024 में चीन का ट्रेड सरप्लस $1tn से थोड़ा कम था। (नीचे FT, London का ग्राफ़ देखें)
शुक्रवार को चीन की चिप्स (Chips) बनाने की कम्पनी Moore Threads का शेयर शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में 400 गुना ज़्यादा पर लिस्ट हुआ और आज दूसरी चिप्स कम्पनी का IPO तीन हज़ार गुणा सब्सक्राइब हुआ। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के चिप्स कम्पनियों को शेयर बाज़ार में पंजीकृत करने का आदेश दिया है ताकि competition बढ़े और चीन अमेरिका से ज़्यादा अच्छा और सूक्ष्म चिप्स बना कर दुनिया को निर्यात करें।
NOTE: मेरा मान्ना है कि ट्रम्प अगले साल अप्रैल में चीन जा कर शी जिनपिंग को दंडवत् कर टैरिफ़ पर समझौता कर लें गें, इस के अलावा ट्रम्प के पास कोई दूसरा चारा नहीं है क्योंकि चीन दुनिया का सुपर-सुपर पावर हो गया है।
यहॉ हम लोगों को बताते चले अभी तक चीन-अमेरिका का ट्रेड समझौता नहीं हुआ है और न ही चीन रेयर अर्थ धातु अमेरिका को सप्लाई कर रहा है।
