Post of 19th October 2025
डोनाल्ड ट्रम्प अक्सर बेग़ैर सोंचे-समझे चीन पर अपने Tariffs व्यापारिक हथियार को चिल्ला चिल्ला कर 100% और 200% लगाने की धमकी देते हैं।इसके उलट, शी जिनपिंग बीजिंग में अपने advisors की उच्च-स्तरीय बैठक बोला कर अपने देश का फ़ैसला ट्रम्प को सुनवा देते हैं। फिर ट्रम्प अपनी बोली चीन के हक़ में बोलने लगते हैं।
ट्रम्प इसराइल-प्रतिरोधी ताक़तों के नरसंहार पर मिस्र में दस्तख़त कर अपने को दुनिया का King समझने लगे थे उसी बीच चीन ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर Qualcomm कम्पनी की जाँच शुरू कर दिया और चीन परिवहन मंत्रालय ने अमेरिकी जहाजों पर नए Docking Tariffs लगा दिया।
उस के पहले चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने दुनिया के 17 Rare Earth Metals (दुर्लभ-पृथ्वी-धातु) के निर्यात पर रोक लगा दिया।ट्रम्प इस आश्चर्यजनक अपमान से ठंढे हो गये क्योंकि अगर चीन 17 दुर्लभ-धातु में से एक धातु के 10 लाख डॉलर ($1 million) के निर्यात को बंद करता है तो अमेरिका और दुनिया मे $400 करोड़ ($4 Billion) का सामान नहीं बन पाये गा।यानि ट्रम्प के सैन्य मिज़ाइल या AI की फैक्ट्री बंद हो जाये गी, बाक़ी कार, हवाई जहाज़ या दूसरी इंडस्ट्री को तो भूल ही जाइये।
खबर है कि अक्टूबर मे ट्रम्प साऊथ कोरिया में शी जिनपिंग से मिले गें।मेरा मान्ना है कि शी और कोई दूसरा मुद्दा उठा कर रूस से तेल लेने या दुर्लभ धातु पर नहीं झुकें गें।
आख़िर मे ट्रम्प शी के साथ “युद्धविराम” करें गें जिसमें दोनों मुल्क एक दूसरे के खिलाफ important import-export को धमकी देना बंद कर दे गा क्योंकि चीन दुनिया मे अमेरिका से बड़ी आर्थिक, सैन्य और मैन्यूफ़ैक्चरिंग पावर हो गया है।
भारतीय नेता, बुद्धिजीवी, पत्रकार आदि इत्यादि 1990 के बाद मुस्लिम दुश्मनी और तिरस्कार को मुद्दा बना कर हिन्दुस्तान को कमज़ोर कर दिया जिस का नतीजा है कि रोज़ ट्रम्प “सेंदुर” के युद्धविराम और रूस से तेल लेने की बात कर दुनिया में बेइज्जत करता रहता है मगर भारत सरकार की हिम्मत नहीं है कि चीन के तरह ट्रम्प को जवाब दे।दुआ है बाबरी की अत्मा शांत हो जाये।
#NOTE: कल अमेरिका और दूसरे मुल्कों में ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन हुआ जिस का The New York Times अख़बार का विडियो नीचे हैं।यह कैसे और कौन करा रहा है, यह समय बता दे गा।
========
Some comments on Post
Mohammed Seemab Zaman यह मेरा बाबरी से पैदा मुस्लिम दुश्मनी और तिरस्कार पर चौथा पोस्ट है जिस में हम ने यह बताना चाहा है कि मेरा पड़ोसी चीन जो 1990 तक हम से हर क्षेत्र मे पीछे था वह आज अमेरिका से आगे हो गया है। और हम लोग वही मुस्लिम तिरस्कार से गौरवमयी और आनंदमयी हो रहे हैं और झूठी खबर परोस रहे हैं कि हम लोग Semiconductor बना रहे हैं। एक मोबाइल नहीं बनाते हैं मगर सेमीकंडक्टर का ख़्वाब देखा रहे हैं।
- Mohammed Seemab Zaman, Hamid Khan साहेब, पता है Semiconductor बनाने के लिए Netherlands की कम्पनी ASML से चिप्स बनाने के लिए $400 million मे एक set ख़रीदना होगा। फिर उस को लगाना, पानी, बिजली, वगैरह मे #400 million चाहिय। कौन है जो यह काम भारत में करे गा और कहॉ है भारत मे साफ़ किया हुआ 17 rare earth metals?
सब से बड़ी बात है कि भारत के हर राजधानी में दो घंटा बिजली नही रहता, शहर की बात छोड़िये, बात करते हैं सेमीकंडक्टर और AI की।
Tanweer Ahsan कल जो पूरे अमेरिका में No King प्रदर्शन हुआ है उसने अमरीकी दक्षिण पंथियों को बेचैन ज़रूर किया होगा। पूरे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतर कर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वाशिंगटन में Capitol / White House के सामने भी बहुत बड़ी रैली हुई जिसे बहुत से लोगों ने संबोधित किया इसमें पत्रकार मेहंदी हसन का 8 मिनट का भाषण सुनने लायक़ है।
लोकतंत्र बड़ा हो या न हो लेकिन उसे मज़बूत ज़रूर होना चाहिए वरना इसको लोकचंदर बनने में वक़्त नहीं लगेगा।
सौबान रजा, बहुत खूब,, वाकई में दुनियाँ बदल गई है,,, हमने जो पहले देखा था वो ज़माना गया जब अमेरिका की एक ही घुड़की में बड़े बड़े देश चुप्पी साध लेते थे.
Murtaza Khan सही आकलन किया है आपने! तानाशाह और बड़बोलेपन ताकत से ही झुकते हैं बस झुकाने वाला चाहिए।
Arshad Rashid चीन ने अपनी टेक कंपनियों को Nvidia के चिप खरीदने पर पाबंदी लगा दी जिसका साफ मतलब हैं कि वो इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया ये पाबंदी अलीबाबा के Qwen ai मॉडल की सफलता के बाद ही आई.
Sujeet Shandilya यह प्रदर्शन इसी तरह चलते रहे तो 2026 के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार सुनिश्चित है।
- Asghar Ali Khan, Sujeet Shandilya ट्रम्प के पार्टी की हार ट्रम्प का यह दूसरा टर्म है । अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए किसी को तीसरा टर्म नहीं मिलता है ।
