The Post of 5th February 2026

तुर्की प्रेसिडेंट अरदोगान का दो दिन का सऊदी अरब और मिस्र का दौरा, सौ साल के बाद की बदली दुनिया में एक बहुत अहम और यादगार दौरा था जो हम लोगों को एक-दो साल बाद नज़र आये गा।

अरदोगान का सऊदी अरब के दौरा मे economic level पर बड़ा कांट्रेक्ट नही हुआ, सवाये $2 billion के solar energy project जो तुर्की में लगे गा।

*अरदोगान का यह दौरा regional peace & stability (ग़ाज़ा, सुडान, यमन, सोमालिया और सीरिया) के लिए था।तुर्की में और अभी सीरिया में कुर्द बाग़ियों से समझौता के बाद, अरदोगान चाहते हैं कि सऊदी अरब (MBS) अगले तीन साल में एक मज़बूत लीडर बन कर दुनिया मे उभर जाये।

*उर्दु नाम वाले सोशल मिडिया पर साज़िशी दिमाग़ के फैलाये गोबर को सच मान कर यूएई को गाली गलौज कर रहे थे कि यमन, सुडान वगैरह में मुस्लिम को मरवा रहा है।

उर्दु नाम वाले दुनिया की सियासत का तज्ज़िया हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के सड़े हुऐ मिडिया के विडियो देख कर अपनी सलाहियत के मुताबिक़ करते हैं।इन को यह समझ में नहीं आता है कि अगर यमन या सुडान या लिबिया में यूएई नहीं होता तो वहॉ दुनिया “#non_state_actors” जैसे ISIS, al-shabab, बोको-हराम या अफ़ग़ानिस्तान के तरह 8 मुल्कों का तालिबान पैदा कर देती और फिर दस साल वहॉ लोग मरते रहते।

*सुडान में जो मार-काट हो रहा है वह वेस्टर्न वर्ल्ड द्वारा 2012 मे बने South Sudan का spillover game चल रहा है।अभी जो दोनों जेनरल लड़ रहे हैं वह प्रेसिडेंट बशीर के वक्त मिल कर South Sudan के बाग़ी से लड़ रहे थे।मेरा मान्ना है कि इस में जेनरल बुरहान की ग़लती है जो जेनरल दोगलू को दुश्मन बना दिया।जेनरल दोगलू को यूएई सपोर्ट करता है।

*यमन की जंग अरब स्प्रिंग का spillover है जो यमन को तीन मुल्क बनाने की साज़िश है, ताकि Bab al-Mandab Strait का importance हमेशा के लिए ख़त्म हो जाये, जिस को यूएई ने नाकामयाब कर दिया और अब हूथी का एलाक़ा छोड़ पूरा internationally recognised (Saudi supported) हकूमत हो गई।नीचे नक़्शा देखें जो मेरे पास एक महीना पहले का है, मगर अब पिला और लाल सब में एक हकूमत हो गई।

पिला STC Forces हुकूमत को सऊदी और यूएई दोनों से पैसा मिलता था मगर वह पिछले महीना over ambitious हो कर लाल हिस्सा पर क़ब्ज़ा करने लगा जिस का नतीजा था कि सऊदी अरब ने बमबारी कर पूरी हुकूमत ख़त्म कर दिया और उस का लीडर जान बचा कर भाग गया और बाक़ी लोग internationally recognised govt. के साथ हो गये।

*अब अरदोगान के सऊदी अरब और मिस्र के दौरा के बाद दुआ है सुडान का मार-काट खत्म हो जाये, और ग़ाज़ा में जल्द अमन और reconstruction हो।यमन के लोग मिल कर यह तय करें कि यमन तीन मुल्क बने गा या तीन सूबा या यमन तीन autonomous states के साथ एक फेडेरेशन बने गा।

*ईरान का अमेरिका से न्यूक्लियर मसला चीन-सऊदी हल करा देगा, अगर अमेरिका से जंग हुई भी तो बड़ी नहीं होगी।मेरी सलाह है कि भारतीय सड़े मिडिया के फैलाये रायता से दूर रहिये।

#NOTE: *अरदोगान ने सीरियाई लोगों को तीन साल यूक्रेन में फ़ौजी ट्रेनिंग देकर फ़ौज तैयार किया था और वही फ़ौज अब अहमद अल शाअरा के साथ है और उसी से दिसम्बर 2024 में सीरिया में शांतिपूर्वक तरीक़े से असद ख़ानदान के 50 साल के हकूमत को ख़त्म किया और फिर 2025 मे ट्रम्प के मद्द से तु्र्की और सीरिया मे कुर्द बाग़ी को ख़त्म किया।ट्रम्प की मद्द से अरदोगान ने आर्मेनिया को अज़रबाइजान से सुलह पर मजबूर कर दिया।

*पिछले साल 13 अक्टूबर 2025 को ट्रम्प ने ग़ाज़ा पर शरम अल शेख में जो समझौता किया था वह पिछले साल सितंबर मे सऊदी अरब के पहल पर फ्रांस के साथ संयुक्त राष्ट्र में 140 देशों के सभा करने के बाद ट्रम्प जागे थे वरना अभी 25 हज़ार लोग और मर जाते।

*अब अरदोगान सुडान, सोमालिया, यमन का मसला सऊदी अरब और मिस्र के मद्द से ख़त्म कर इस बदली दुनिया में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को एक कामयाब लीडर बना देना चाहते हैं।
=============
Some comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman यह पोस्ट बहुत बड़ा हो गया है, मगर सब्र के साथ पढिये। यह पोस्ट बहुत दिनों से लिखने को सोंच रहे थे ताकि उर्दु नाम वाले भारतीय और पाकिस्तानी सड़े हुऐ मिडिया की बात पर यक़ीन न करे। दुनिया बदल चूकी है और अब WWII या 1948 के बाद वाली दुनिया नहीं रही मगर भारतीय मिडिया में लोग वही पुरानी सोंच लेकर ज़िंदा हैं।
भारत में अभी को कोई नेता या पत्रकार नहीं हैं जो बदली दुनिया को समझ सके। जिन को टीवी और विडियो में लाकर बहस होती है, वह सब सडे-गले बदबूदार लोग हैं।इन्ही लोगो की वजह कर भारतीय मीडिया बरबाद हो गया।

  • Abdullah Haroon, Mohammed Seemab Zaman 💖 दिल को सुकून मिला आपका शुक्रिया पोस्ट के लिए उम्मीद करता हूं उर्दू नाम वाले आपकी बात को समझेंगे
  • Hafiz Ishtiyak Shaikh, Mohammed Seemab Zaman आपसे से बहुत कुछ सीखने को मिला है मिल रहा है. अल्लाह पाक आपको खुश रखे सलामत रखे सहतो तंदुरुस्ती वाली लम्बी ज़िन्दगी दे.

Tur Khan बंद कमरों में बैठ रात दिन मुस्लिमों से नफ़रत की नई नई नीतियां बनाने वालों को बदली दुनिया कहां से दिखाई दे सकती है।

Abdul Bari बेहतरीन पोस्ट सर, सारा खेल ही पोर्ट का है उम्मीद है बहुत जल्द सूडान में अमन कायम हो जाएगा ।रहा ईरान और अमेरिका का यहां ऐसा लगता है जैसे अमेरिका ट्रैप हो गया है अब उसको फेस सेविंग चाहिए देखते है किस तरह की फेस सेविंग पर दोनों राजी होते है ।

Kamil Khan एक बार अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था के आप दोस्त बदल सकते हैं पड़ोसी नहीं बदल सकते, जियो पोलटिक्स की नीति का सारा सार इस बात में छिपा है, भारत पाक चीन, हो या saudi uae ईरान हो भू राजनीति में दुनिया हमारी पसंद से नहीं चलती भूगोल इतिहास और आज की वर्तमान के हालात पर सब कुछ तय होता है,

Choudhary Sajid Ali, बेहतर जानकारी.

Syed Asif Ali सर एपस्टीन फाइल्स मे कुछ अरबो का भी नाम आ रहा है।सर इस पर कुछ लिखिए आप।इसका क्या असर होगा। 🙏🙏

  • Mohammed Seemab Zaman यह जो आप लोग तस्वीर दे रहे हैं यह Financial Times, London मे कल छपी है। इस का हेडलाइन है, “Inside Jeffrey Epstein’s social Ponzi Scheme” इस मे लिखा है कि “जेफ्री एपस्टीन के मैनहैटन टाउनहाउस की एक दीवार से सटी, एक एंटीक कंसोल टेबल पर एक दर्जन से ज़्यादा फ़्रेम वाली तस्वीरें थीं, जिनमें दुनिया के कुछ सबसे जाने-पहचाने लोग भी शामिल थे।
    एक डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंट (Clinton) और एक रिपब्लिकन प्रेसिडेंट (Trump), एक लेफ़्टविंग इंटेलेक्चुअल और एक फ़ायरब्रांड राइटविंग एक्टिविस्ट हैं। वॉल स्ट्रीट, सिलिकॉन वैली और ब्रिटिश रॉयल फ़ैमिली (Andrew) के लोग हैं। तस्वीरों में Mick Jagger, Fidel Castro, Pope John Paul II भी हैं। उसी मे इस ने MBS की तस्वीर भी लगा रखी है जिस मे MBS गोतरा मे नही हैं, सर खुला है। आप ने MBS की किसी के साथ बेगैर गोतरा के देखा है? लोगो को अपने Manhattan House मे देखाता था कि हम बडे बडे लोग के contact मे हैं।
    आप को यूएई के विदेश मंत्री की भी तस्वीर मिल सकती है जब Queen Elizabeth 2010 मे दुबई गई थी तो Prince Andrew भी उन के साथ गये थे वह UAE के विदेश मंत्री को Epstein से मिलने को कहा था और e-mail किया कि वह मिले गा। निचे तस्वीर कल के खबर की है, जिसे से आप सोंच सकते हैं कि “कैसे लोगो को कौन मिलवाता था और वह तस्वीर अपने घर के दिवार मे लगा कर रखता था। हम आज से नही ज़माने से इन लोगो को #साजिशी_दिमाग़ लिख रहे हैं, उस की वजह यही है।
May be an image of one or more people and text that says "Former prince advocated for Epstein during Queen Elizabeth's visit to UAE Files show Andrew business with disgraced tried encourage Emirati foreign minister to foreign minister Sheikh Abdullah bin Zayed. Nahyan, left, talks summit Abu Dhabi 2008 Karim Sahib/AFP/Getty Images Robert Wright London then Prince Andrew Published YESTERDAY energy Andrew Emirates with late Queen advocated for Jeffrey Epstein 2010, according prince official UK state visit released emails, Sheikh Abdullah bin Zayed United Arab November Epstein Nahyan, foreign minister AE. Mountbatten-Windsor, then Duke Sheikh meeting with Abdullah" fYork, wrote: "You reference the Crown Prince." big time. thinks you are great and"

Parmod Pahwa सर मुख़्तसर अल्फ़ाज़ में पुराने एम्पायर्स को फिर से जिंदा किया जा रहा है. उस्मानिया, सोवियत, बड़ा चीन और यूरोप / ब्रिटेन की जगह कनाडा और अमेरिका तो अलग है ही

  • Mohammed Seemab Zaman सही कहा पुराने एम्पायर्स फिर ज़िंदा हो गये, और लोग मंदिर बना कर गौरवमयी हैं।

Salman Siddiqui तुर्की के राष्ट्रपति अरदोगान का सऊदी अरब और मिस्र दौरा सिर्फ एक सामान्य कूटनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह एक गहरी रणनीतिक पहल है जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संतुलनों को गहराई से समझने का परिचायक है। बदली हुई दुनिया में, यह दौरा उन संवेदनशील क्षेत्रों जैसे ग़ाज़ा, सूडान, यमन, सोमालिया और सीरिया में शांति और स्थिरता की नई बुनियाद रखने के लिए किया गया है। तुर्की और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ अरदोगान की गतिविधियाँ तुर्की और सीरिया में कुर्दों के साथ की गई महत्वपूर्ण समझौतों के बाद हुई हैं, और यह दिखाती हैं कि अरदोगान अगले तीन साल में सऊदी अरब को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली नेतृत्व वाला देश बनाना चाहते हैं।

वाहिद समीर शेख यहाँ की मीडिया तो ये भी दिखा रही हैं की सऊदी वाले यूएई को गाली दे रहे की तुमने मंदिर बनवा यूएई में मेरी सोच तो ये है अगर मंदिर बन गया तो क्या ही हो गया है अरबी लोग जा कोई रहे है मंदिर में सर Mohammed Seemab Zaman जी

  • Mohammed Seemab Zaman मंदिर पचास साल पहले से थी जब वहॉ रूपया चलता था। किसी उर्दु नाम वाले मेढक को पता नही है कि वहॉ Dutch या अंग्रज़ी भी रहे तो कोई मुस्लिम christian नही हुआ तो आज कैसे हो जाये गा। UAE international city/country हो गया हैं जहॉ 130 मूल्क के लोग रहते हैं, अगर मंदिर या चर्च या सिनागोग बन गया तो कोन सा ग़लत हो गया। मेरी बाद याद रखिये गा Asia मे Hong Kong के बाद UAE economic & cultural city होगा जो एशिया और अफ्रिका का logistics capital होगा।