The Post of 2 March 2026

मिडिल ईस्ट, ईरान, अमेरिका, भारतीय फ़ादर लैंड और दुनिया को एक साथ बहुत सारे झटका लगना बहुत अच्छा हुआ।ट्रम्प के टैरिफ़ और एपस्टीन के झटका के बाद, ईरान ने शनिवार से फ़ादर लैंड और गल्फ के देशों पर मिज़ाइलों और ड्रोन से हमला कर सब को चौंकाने वाला झटका दे दिया।

यूरोप, अमेरिका और दुनिया के लिए यह झटका 9/11 के बाद का सब से ख़तरनाक और यादगार झटका होगा मगर मिडिल ईस्ट के लिए बहुत सही है। 9/11 के बाद मिडिल ईस्ट ख़ास कर सऊदी अरब, दुबई, अबू धाबी और क़तर बहुत ही Haphazard ways में तरक़्क़ी कर रहा था।

ट्रम्प के बेवक़ूफ़ी के वजह कर दशकों बाद अरब देश अमेरिका-फ़ादर लैंड-ईरान युद्ध में फंस गया।पिछले दो दिनों में, ईरान ने चुन-चुन कर सभी अरब देशों सऊदी अरब, कुवैत, यूऐई,बहरीन, क़तर, ओमान पर मिज़ाइल और ड्रोन से अमेरिकी Military & Naval bases पर हमला किया, जिस ने WWII की बदली दुनिया को नुमायाँ कर दिया।

चार साल से अमेरिका और यूरोप रूस-यूक्रेन जंग से जूझ रहा था मगर दशकों बाद बेवक़ूफ़ ट्रम्प और फ़ादर लैंड के ईरान पर हमला कर तेल से भरपूर देशों के Gulf of Hormuz के शिपिंग रूट्स को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।गल्फ ऑफ होरमुज़ से दुनिया के ज़रूरत का एक तिहाई तेल यानि 1.5 करोड़ (15 million barrels/day) बैरल तेल रोज़ दुनिया को निर्यात होता था जो 1 मार्च से बंद हो गया। निचे Financial Times, London का विडियो देखें।

आज तेल का दाम $75-80 के बीच पहुँच गया।अगर लड़ाई दस दिन और चली तो तेल का दाम $100-120 हो जाये गा और दुनिया में महंगाई, बेरोज़गारी बढ़ जाये गा। यूरोप और अमेरिका के अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आ जाये गा, जिस को बेवक़ूफ़ ट्रम्प संभाल नहीं पायें गें।

#NOTE: मेरा मान्ना है कि ट्रम्प की इस बेवक़ूफ़ी ने अरब देशों को अगले 25 साल के लिए एक अच्छा सबक़ दे दिया। 9/11 के बाद दुबई, अबू धाबी, क़तर, सऊदी अरब बेतरतीब तरीक़े (Haphazard ways) से तरक़्क़ी के होड़ में लगा था, जिस का correction होना बहुत ज़रूरी था।यह जंग इन मुल्कों मे correction के लिए अल्लाह ताला के तरफ़ से एक तोहफ़ा है।

हालिय जंग के बाद अरब देश की तरक़्क़ी मे पायदारी आये गी, चीन एक कामयाब और friendly country (दोस्त मुल्क) बन कर उभर जाये गा।अगले 5-10 साल में मिडिल ईस्ट तेल और गैस की दौलत से अपनी पहचान दुनिया मे क़ायम कर लेगा और अमेरिका और यूरोप फादर लैंड को भूल जायें गें।

Screenshot