The Post of 6 November 2025

1992 तक भारत, चीन से हर क्षेत्र मे आगे था मगर भारत रत्न नरसिम्हा राव के बाबरी ब्लेंडर ने पिछले 30 साल में भारत को चीन से 5-10 गुणा हर क्षेत्र मे पीछे कर दिया।

हिन्दुस्तान की यह बरबादी हमारे बुद्धिजीवी, पत्रकारों और शिक्षित समाज के आँख नहीं दिल अंधे होने के कारण हुआ है।मगर जो हुआ वह सही हुआ वरना हम सब को यह अफ़सोस रह जाता कि सौ साल की सोंच की सरकार देश में नहीं बनी वरना “हिन्दुस्तान” विश्वगुरु हो जाता।

बिहार चुनाव ने हम सब को अवसर दिया है कि हम लोग चुनाव के परिणाम के बाद “Let a hundred flowers bloom” का नारा लगा कर उत्तर भारत के अंधे दिल वाले बुद्धिजीवियों, पत्रकारों को चुन चुन कर सफाया करें और एक शक्तिशाली और विकसित उत्तर भारत बनायें।

*अफ़सोस यह है कि अंधे दिल वाले भारत का इतिहास-भूगोल भूल गये थे और झूठा इतिहास-भूगोल शाखा के माध्यम से समाज में पिरोया, जिस का नतीजा है देश का सब से बड़ा राज्य और सब से बड़े आबादी वाला उत्तर प्रदेश आज एक Paper Tiger राज्य बन कर रह गया। हिन्दुस्तान के सब से बड़े राज्य में आज भी दुनिया का सब से बड़ा यादगार मुग़ल का बनाया “ताजमहल” है। आज़ादी के बाद कोई फैक्ट्री, बिल्डिंग, हाईवे, कृषि उत्पाद या शहर नहीं बना जो मशहूर या अजूबा हो।

*वहीं, चीन दुनिया का ख़ूबसूरत, अजूबा और बड़ा नया शहर, बंदरगाह, स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईवे, डैम वगैरह बना कर दुनिया का सब से बड़ा आर्थिक और सैन्य शक्ति बन गया।

*कल जब न्यूयॉर्क के मेयर ज़हरान म्मदानी बने तो भारतीय सोशल मिडल पर खूब हर्षोल्लास देखने को मिला क्योंकि उन की मॉ और बाप भारतीय हैं, मगर किसी ने यह ग़ौर नहीं किया कि मम्दानी की पत्नी का नाम #रामा दुवाजी है।

*हमारे विश्व प्रख्यात दार्शनिक संघ प्रमुख मोहन जी घारा प्रवाह बोलते हैं कि हम प्राचीन और स्नातन धर्म हैं।अब हमारे मोहन जी शोध करें, कौन प्राचीन है? म्मदानी की पत्नी जिन का नाम रामा है, जो सीरियन यानि विश्व की प्राचीनतम सभ्यता मेसोपोटामिया की हैं या म्मदानी की मॉ, जो भारत की हैं?

NOTE: Let a hundred flowers bloom, 1956 में चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के चेयरमैन माओ ने चाईनीज़ लोगों को कम्युनिस्ट पार्टी के आलोचना करने का सलोगन दिया था।
=============
Sme comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman तेज प्रताप यादव जो महुआ से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, वह हमारा पैत्रिक गाँव है जहॉ मेरे दादा डॉ० ख़लील जो 1914 मे डाक्टर बने थे, महुआ अस्पताल में डाक्टर थे और अस्पताल के सामने उन्होंने रिटायर हो कर मकान बनाया था। हम को याद है मेरी दादी के सोनार थे जो मेरी दादी, फुआ, मॉ का गहना बनाते थे उन का नाम #रामा था।
मगर जब हमारे एक फ़लस्तीनी दोस्त को बेटी हुई तो हम ने उस को मुबारक बाद दिया और पूछा बेटी का क्या नाम रखा, तो उस ने कहा “रामा”। हम चौंक गये, उस ने बताया यह प्राचीन अरबी नाम है जो लड़कियों का होता है, इस के मानी है पवित्र और भाग्यशाली।

  • Mohammed Seemab Zaman, Tanveer Hkm साहेब, बहुत शानदार कौमेंट किया है, Falsteen to Mahua ……… बहुत बहुत शुक्रिया। आप का यह कौमेंट हमारे FB Friends ग़ौर से पढ़े और,आइंदा मेरे लिखे पोस्ट को ट्रौल न करें। देख लें हम ने क्या क्या देखा और पढ़ा है, जिस को आज तनवीर साहेब ने पकड़ लिया।

Khursheeid Ahmad अरबी में दुवाजी पालतू छोटी चिड़िया को कहते है छोटी बच्चियों को भी प्यार से दुवाजी कहा जाता है, और रामा पुराना नाम है जैसा कि आप ने पोस्ट में बताया है. वैसे अरब रामी नाम भी रखते हैं जिस का अर्थ तीरंदाज़ व शूटर होता है.

Chandresh Kumar, सर नरसिंह राव ने ब्लंडर नहीं किया था यह एक सोची समझी चाल थी।

Md Umar Ashraf बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए माफ़ी माँगते हुए नरसिम्हा राव का टिकट काटने वाले कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम केसरी बिहारी ही थे।