Post on 13 Nov 2025

दुआ है, नीतीश कुमार दसवीं (१०) बार मुख्यमंत्री का शपथ लें गें।नीतीश कुमार और हम सब बिहारियों को मुबारक हो।

नीतीश कुमार ने पिछले २५ साल में बिहार के राजनीति में एक ऐसी लकीर खींच दिया है कि अगले पचास साल में कोई ऐसा नेता बिहार और भारत में पैदा होना नामुमकिन है।

जब भारत का दो तिहाई हिस्सा पिछले दो दशकों में सिर्फ़ नफ़रत और घृणा पैदा करता रहा तो नीतीश कुमार ने उसी माहौल में रह अपने ज़हन पर उस नफ़रत और hatred के राजनीति को हावी नहीं होने दिया।

नीतीश कुमार और उन की राजनीतिक विरासत हिन्दुस्तान के इतिहास में सुनहरे क़लम से लिखा जाये गा। दुआ है अल्लाह नीतीश कुमार को लम्बी उम्र और अच्छी सेहत दे।
==========
Some comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद मुबारक हो और हम सब को भी मुबारक हो। दुआ है अल्लाह नीतीश कुमार को अच्छी सेहत और लम्बी उम्र दे और उन के बेटा को कामयाब करे।
जब हम ने चुनाव परिणाम के एक दिन पहले यह पोस्ट किया उस के बाद से कल रात तक लोगों को यक़ीन नहीं था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने गें मगर हम को यक़ीन था।
#Note: please अब तो इस पोस्ट को शेयर कर दिजये।

Sandeep Solanki आपने तो ऐलान कर दिया 

Mohammed Seemab Zaman दुआ है नीतीश कुमार का बेटा अपने पिता के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ायें गें।

  • Reborn Chandan Mohammed Seemab Zaman बाढ़ लोकसभा क्षेत्र को 5 बार लगातार सांसद रह चिनियाबदाम बेचवा दिए मुन्ना बाबू.

Md Khaleeque Rehmani लेकिन हर मुस्लिम मुखालिफ़ बिल में इनकी भूमिका है, अगर च हम इनको पसंद करते हैं.

Lalit Mohan Singh वोट चोरी पर तंज है या बिहार को पलायन मजदूर बनाए रखने को जारी रखने के लिए हौंसला अफजाई है?

Shashi Kant Tripathi आमीन.

अनवार हुसैन मदनी गुस्ताख़ी की मुआफ़ी सर, लेकिन भाजपा को संजीवनी प्रदान करने वाले जो भी कुल मिला कर सारे काले कानून जो देश पर थोपे गए हैं, उसमें इनकी भूमिका ही है, उससे कैसे बच सकते हे..?

Syed Shaad वाकई में टाइगर अभी जिंदा है। टाइगर ने अपने को एक बार फिर साबित कर दिखाया कि बिहार के पॉलिटिक्स का बादशाह टाइगर (नीतीश चा) ही हैं। कल चाहे NDA की सरकार बने या इंडिया गठबंधन की बिहार पॉलिटिक्स के King नीतीश चा ही रहेंगे। कल दो नम्बर की पार्टी बनकर भी नीतीश चा ही Kingmaker बनेंगे।

Mirza Yasin Baig जिस ने आप ही के खिलाफ आपके जनाधार को बेचा हो उसके लिए इतनी दुआएं?

सैफी आमिर Sir आपकी प्रतिक्रिया लालू यादव जी और उनके पुत्र की राजनीति पर भी चाहूंगा आखिर क्या वजह है इतना भारी भरकम राजनीतिक कैरियर आज ढलान पर क्यों है कोई खास वजह.

Malick Shahid मेरा भी यही सोच है और हर दूरदर्शी लोगों का यही सोच है.

Tabish Muneeb माहोल के हिसाब से बिहार में बदलाव की लहर है और राजनीतिक पंडित भी यही कह रहे हैं अगर इस बार ऐन डी ए आई तो बीजेपी अपना मुख मंत्री बनाए गी और फिर वही गंदी राजनीति उतर प्रदेश और असम के पथ पे चलेगी।

Mohammad Ishteyaque जब तक नीतीश है ,सांप्रदायिक ताकतों को स्पेस नहीं । हम इनकी बेहतर स्वास्थ की कामना करते हैं। हम कामना करते हैं,आने वाले पांच सालों तक नीतीश पूरी मजबूती से सत्ता में बने रहे …. सांप्रदायिक ताकतों से अगर खतरा लगे तो “समाजवादी मित्र ” लालू यादव से गठबंधन कर लें , सांप्रदायिक ताकतों को न सत्ता में स्पेस दे और न ही सीधी भागीदारी ।

Intekhab Lodi नीतीश ने वक़्फ़ बिल पर साथ नहीं दिया।

Anwar Hussain नीतीश कुमार बहुत बैलेंस बना कर रहे बीस साल में ना लालटेन के ताक़त को घटने दिए न बढ़ने दिए वैसे ही भाजपा वालों को अपने हिसाब से अपने ज़रूरत के मुताबिक़ बना कर रखे दोनों को इतना ही ऊपर आने दिए जितना से नीतीश कुमार को कोई नुकसान नही हो असल कलाकारी इसी ज़रूरत के हिसाब का बैलेंस बनाने का है

  • Sujeet Shandilya, Anwar Hussain दरगाहों और मदरसों का जितना विकास नीतीश जी ने किया है किसी ने नहीं किया है।

Parvez Ali आपको लगता है बीजेपी इसको cm बनाएगी. बनाना होता तो घोषित कर दिया होता, देर से बोला गया पर जब तक देर हो चुकी थी

Asghar Ali Khan पोस्ट में लिखा सब ठीक है लेकिन वक़्फ़ संशोधन अधिनियम पर मुसलमानो को साथ नहीं दिया, बीजेपी आरएसएस के साथ रहे.

Kausar Jahan Yusuf Aameen.

Mohammed Seemab Zaman नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद मुबारक हो और हम सब को भी मुबारक हो। दुआ है अल्लाह नीतीश कुमार को अच्छी सेहत और लम्बी उम्र दे और उन के बेटा को कामयाब करे।जब हम ने चुनाव परिणाम के एक दिन पहले यह पोस्ट किया उस के बाद से कल रात तक लोगों को यक़ीन नहीं था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने गें मगर हम को यक़ीन था।
#Note: please अब तो इस पोस्ट को शेयर कर दिजये।
(Comment on 20th November 2025)