Post of 12th July 2025

कल जुमा के दिन पचास साल से चली आ रही कुर्द नस्ल के लोगों का आतंकवाद का आखरी था।

कल कुर्द आतंकी संगठन ने इराक़ में हथियार को जलाना शुरू कर दिया और उम्मीद है कि दिसम्बर तक कुर्द के सब से बड़े आतंकी संगठन Kurdistan Workers Party (PKK) जिस के नेता अब्दुल्लाह ओजलान तुर्की के जेल में हैं, वह हथियार सरकार को सौंप कर तुर्की में अपने सियासी और कल्चर्ल विरासत को फिर से क़ायम करने में कामयाब हों गें।

कुर्द आतंक, पश्चिमी देशों के शह पर पचास साल से तुर्की, इराक़, सीरिया, ईरान वगैरह में चलाया जाता रहा था जिस में तुर्की के 50,000 लोग मारे गये जिन में उन के diplomat को भी यूरोप और आस्ट्रेलिया में मारा गया।

पिछले महीना तुर्की के फ़ाइनेंस मिनिस्टर Mehmet Simsek ने Qatar Economic Forum मे कहा कि “कुर्द आतंक से लड़ने मे पिछले 50 साल में तुर्की का $1.8 trillion की बरबादी हुई है, यानि अगर यह आतंक नहीं होता तो $1.8 trillion अर्थव्यवस्था में होता।”

#NOTE: हमारे बहुत सारे दोस्त इराक़ी कुर्द रहे हैं जो इराक़ के सुलेमानिया के है। हम ने बहुत सारी कहानी उन की ज़बानी सूनी है जो हम ने आज तक नहीं लिखा है। मेरा दो पोस्ट zamaniyat पर कुर्द पर “The Facts About Kurds: Hope, Struggle and Betrayal” अंग्रेज़ी में है। जिन लोगों को इस पर सही ख़बर लेनी है वह अंग्रेज़ी में दोनों पोस्ट मेरा पढ़ें। इतनी तफ़सील में खबर कुर्द और कुर्द आतंक के बारे में शायद ही कहीं एक जगह मिले गी।

THE FACT ABOUT KURDS: HOPE, STRUGGLE AND BETRAYAL (Part-I)