The Post of 4th January 2026
1970 के दशक में चीन के महान नेता डेंग शियाओपिंग ने कहा था, “गरीबी समाजवाद नहीं है; समाजवाद का मतलब है गरीबी खत्म करना.”
#शियाओपिंग ने कहा, समाजवाद को कैपिटलिज़्म पर अपनी बेहतरी दिखाने के लिए, उसे पहले देश में आर्थिक विकास कर ग़रीबी को खत्म करना होगा। आज चीन आर्थिक विकास कर दुनिया की $20 trillion की अर्थव्यवस्था हो गया और और 140 करोड़ आबादी में अब कोई ग़रीब नहीं है।
#कल से भारत में लोग वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदूरो को ट्रम्प द्वारा बंदी बना कर अपदस्थ करने पर कह रहे हैं कि अब नम्बर ईरान का है और चीन और रूस का है। यह वही अंधे दिल वाले बुद्धिजीवी और पत्रकार हैं जो 12% आबादी वाले ओवैसी और बंगाल के विधायक हुमायूँ कबीर के बाबरी मस्जिद को “ध्रुवीकरण” का ज़िम्मेदार कहते हैं मगर अफ़सोस बाक़ी 88% में मौजूद जाहिलों को अपने “जन्मभूमि” विवाद का “ध्रुवीकरण” कभी नज़र नहीं आया। अब नास्तिक चीन इसी अंधे दिल वालों से सिख कर अरूणाचल को 1686 के दलाई लामा का “जन्मभूमि” कह कर दावा ठोक दिया है, मगर चीन पर सब चुप हैं।
#निकोलस मदुरो जो अपने को समाजवादी कहता था वह दुनिया के सब से बड़े तेल भंडार वाले देश का 13 साल से अधिक समय से सत्ता में था।आज 8 करोड़ की आबादी मे 80% ग़रीब हैं, और तक़रीबन 80 लाख लोग पलायन कर दूसरे देश या अमेरिका चले गये। मदूरो ऐसे ग़द्दार नेता को सड़क के चौराहा पर फांसी देकर लटका देना चाहिये जो सिर्फ़ झूठा नारा लगा कर समाज को बॉट कर देश में ग़रीबी पैदा कर देश को बर्बाद कर सत्ता में रहता है।
#ईरान को इस्लामिक क्रांति के 42 साल बाद समझ में आ गया कि अरब देशों में आतंक फैला कर वह “महान” नहीं बन सकता है और न उन को “खत्म” कर सकता है।2023 मे चीन ने ईरान की अरब से दोस्ती करा कर ईरान को बचा दिया।दो-चार साल में वहॉ अंदूरूनी बदलाव आये गा और फिर वह इराक़ के तरह सभंल जाये गा।
#अभी जो सोमालिया या यमन में हो रहा है, वह 1886 के बाद के बदले Geopolitics और Geoeconomics का सीरिया के बाद का आखरी Flash Point है।
हम को उम्मीद है कि यमन का मसला तुर्की-सऊदी अरब-यूएई और ईरान एक समझौता करा कर हल कर दें गें ताकि Arabian Sea, Gulf of Aden, Bab al Mandub या Indian Ocean में कोई दूसरा या तीसरा मुल्क मौजूद न रहे।
======================
The Post of 5th January 2026
“WE’RE IN CHARGE”: PRESIDENT DELCY RODRIGUEZ
आज वेनेज़ुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुज़ ने राष्ट्रपति का शपथ ले लिया और कहा “हम लोग इंचार्ज हैं”
ट्रम्प ने राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के आदमीयों को पिछले दो महीना में ख़रीद कर मदुरो को “किडनैप” कर दुनिया के नेता जो झूठा नारा लगा कर समाज को बाँट कर देश को ग़रीब बना कर सत्ता का सुख भोगते हैं, उन की निंद उड़ा दिया।
कहा जा रहा है कि उपराष्ट्रपति डेल्सी और उन के भाई जो अभी वहॉ के संसद के अध्यक्ष हैं, दोनों ने एक महीना पहले ट्रम्प से मदुरो को अपदस्थ कर safe passage (सुरक्षित मार्ग) देकर बाहर जाने का समझौता कर लिया था और डेल्सी राष्ट्रपति बन जायें गीं।
मगर ट्रम्प के डिप्टी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने कहा कि हम लोग मदुरो को “किडनैप” कर अमेरिका लाकर एक साल मुकदमा चला कर दुनिया के दूसरे नेताओं में अमेरिका का डर फिर बनाने मे सफल हो जायें गें, जो Multi-polar world होने के कारण ख़त्म हो गया है, और ट्रम्प ने उन की बात मान लिया।
आज ट्रम्प के उसी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ की पत्नी ने Greenland को अमेरिका द्वारा क़ब्ज़ा करने का ट्विट किया है जिस के कारण डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ़्रेडरिकसन के चहरे की रौनक़ खत्म हो गई। कोलंबिया और क्यूबा के प्रधानमंत्री को भी ट्रम्प ने धमकी दे दिया है।
ट्रम्प की जो साख “Tariffs’ failure” से ख़त्म हुई थी, वह मदुरो के घर के लोगों के बिकने की वजह कर फिर क़ायम हो गया।
माइनस (-) मदुरो, वेनेजुएला के दूसरे घूसख़ोर मंत्री ट्रम्प के washing machine में धुल कर पवित्र हो गये और आज फिर सरकार मे मंत्री बने हैं।
#NOTE: हमारे आदरणीय विश्वगुरु हैं। जिस तरह से चीन ने हम लोगों से “जन्मभूमि विवाद” सीख कर तवांग में जन्मभूमि विवाद खड़ा किया है, वैसे ही ट्रम्प ने हम लोगों से शरद पवार के भतीजा अजीत पवार के तरह डेल्सी रेड्रिगोज़ को washing machine में धो कर पवित्र बना कर सरकार बनवा दिया।