The Post of 28 January 2026

राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान को धमकी दे रहे हैं कि न्यूक्लियर डील करो वरना हम वेनेज़ुएला के मदुरो का हशर कर दें गें।

यह वही ट्रम्प हैं जो पिछले जून में 12 दिन ईरान से लड़ कर इसराइल को पिटवा दिया और हल्ला किया के U.S. B-2 bombers ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया।

मगर अब सात महीना बाद फिर ट्रम्प कह रहे हैं कि अमेरिका से ईरान न्यूक्लियर डील करें यानि जून में ट्रम्प झूठ बोलें की ईरान का न्यूक्लियर प्लांट तबाह कर दिया।

हम को तो जंग की मनहूस बात नहीं कहनी चाहिये, मगर हम चाहते हैं कि ट्रम्प धमकी न दें बल्कि ईरान पर बमबारी करें ताकि इस बार फ़ैसला ही हो जाये; ईरान ख़त्म हो जाये या 1948 और द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद की दुनिया ख़त्म हो गई।

#NOTE:अमेरिका का यह Armada का खेल दुनिया में अमेरिका का आखरी Show of Strength होगा। जंग हुई तो भी या जंग नहीं हुई तब भी, इस के बाद नया वर्ल्ड ऑडर दुनिया में जलवा अफ़रोज़ हो जाये गा। हम लोग वह ख़ुशक़िस्मत लोग हों गें जो सोवियत संघ को टूटते देखा और अब अमेरिका का ताज उछलते देखें गें।

इक़बाल ने ज़िंदगी की हक़ीक़त एक मोमिन के सामने “साक़ी नामा” के चौथे बंद के शेर में यह बताई है केह,

“कहीं उस की ताक़त से कोहसार चूर
कहीं उस के फंदे में जबरईल व हूर”

=================
Some comments on the Post
Mohammed Seemab Zaman इक़बाल ने मोमिन की मिसाल दिया जो हम लोगो ने अफ़ग़ानिस्तान में देखा कैसे अफ़ग़ान मोमीन ने सोवियत संध को चूर चूर कर तोड दिया और वही अफग़ानी आज भी मोमिन की जिंदगी जी रहे हैं। अगर जंग हुई तो बरबादी जो भी हो मगर फिर मोमिन की फ़तह होगी।

Jitendra Singh अमेरिकी बेड़े की मैपिंग और प्रोफाइलिंग हो चुकी है, ये खुर्दबीन के नीचे है, इस पे सिंदूर वाले किल चैन को फिट कर दिया गया है, एक भी हरकत हुई तो गया काम से। सरप्राइज़ ओमान में खड़े अमेरिकी फ्लीट दे नहीं सकते, उन्हें किसी और तरफ से हमला करना होगा, हर दिन ईरान अपने सिस्टम्स को ताकतवर बनाए जा रहा है। अमेरिका सिंदूर लगाने जाएगा तो नाक पे मुक्का खायेगा और उसके नाक से खून निकलता नजर आएगा। फिर वो भी हमारी तरह हम जीत गए, जीत गए महीनों तक प्रेस में बोलता आयेगा।

  • Mohammed Seemab Zaman, Jitendra Singh साहेब, अगर लड़ाई हुई तो बहुत बड़ी तबाही ईरान मचा दे गा। तेल का दाम $200 बैरल हो जाये गा। आप को याद हो गा हम 8 साल से METRIC लिख रहे हैं यह वही मिडिल ईस्ट-तुर्की-रूस-ईरान-चीन का axis इन को तबाह कर दे गा। सऊदी अरब 2023 के दोस्ती के बाद ईरान से जंग नही चाहता है।

Kamil Khan ईरान जानता है परमाणु संधि के बाद भी अमेरिका उसको सुकून से जीने नहीं देगा, सद्दाम हुसैन मुझे याद है सद्दाम ने अमेरिका की हर शर्त को माना था फिर भी अमेरिका ने इराक़ को नहीं बक्शा,
मगर ईरान अंदर जो बगावत झेल रहा है उसका तोड़ ईरान के पास फिलहाल मुझे नहीं दिख रहा है, ईरान को बगावत ही बरबाद करेगी अमेरिका से ईरान बरबाद नहीं होगा

  • Mohammed Seemab Zaman, Kamil Khan साहेब, अमेरिका ने ईरान को atom bomb दिया मगर ईरान अमेरिका को चैन से अब नही रहने दे रहा है। जब तक ईरान आतंक मुस्लिम दुनिया मे मचा रहा था तो यह वेस्टर्न पावर चुप रहे मगर जब सब खत्म कर दिया तो इन लोगो को ईरान को तबाह करने की कोशिश हो रही है मगर ईरान अब बच जाये गा और वहॉ changes भी आये गा।