Post on 21 October 2025
नीचे मेरा दो साल पुराना 20 October 2023 का पोस्ट है, जिस को हम ने 7 October 2023 के मार-काट शुरू होने के बाद लिखा था।
इस को पढ़ने के बाद भी उर्दु नाम वाले तवारीख (history) नहीं पढ़ते हैं और हम से फलस्तीन के मार-काट पर सवाल करते हैं और हम को ट्रोल करते हैं। इतना कम लफ़्ज़ों में, फलस्तीन की तवारीख का कोई दूसरा पोस्ट हम को पिछले दो साल में कोई देखा दिजये जो किसी ने लिखा हो।
जब भी World Order बदलता है, तो ऐसा ही Chaos और Crisis उस एलाक़ा (Canaan, शाम, मिस्र) में होता है।December 2024, सीरिया (शाम) का फॉल ऑफ असद वर्ल्ड ऑडर बदलने के कड़ी का एक बहुत अहम वाक़्या था, जिस के बाद 13 October 2025 को मिस्र के शहर शरम अल शेख मे 59 मुल्क के प्रेसिडेंट और प्राइम मिनिस्टर ने फ़लस्तीन एक आज़ाद मुल्क बनाने पर दस्तख़त किया है।
————- ————— —————
RULER OF PALESTINE CONTROLS THE WORLD ORDER
आज हम वह बात लिख रहे हैं जो अरबों की सभ्यता में प्राचीन समय से मशहूर है कि जो क़ौम फ़लस्तीन की ज़मीन पर हुकूमत करती है वह दुनिया में हुकूमत करती है।यह बात हम को हमारे एक लेबनान के क्रिसचन मित्र ने बीस साल पहले बताई थी।बहुत हद तक यह सही भी है और नहीं भी।
मिस्र की प्राचीन सभ्यता जो सूरज और शिव को सब से बड़ा पूजनीय भगवान मानती थी वह ईसा पूर्व 1500 BCE के पहले से फ़लस्तीन (Canaan) और शाम पर हुकूमत करती थी।पुंट (Punt) जो आज सुडान है, जहां के लोग बंदर/लंगूर की पूजा करते थे उस पर भी मिस्र राज करता था।
जब मिस्री प्राचीन सभ्यता Cleopatra के पहले ख़त्म होने लगी तो यहूदियों का पहला Hasmonean Kingdom बना जो 80 साल भी नहीं रह सका और यूरोपियन रोमन साम्राज्य ने ईसा पूर्व #63 BCE में फ़लस्तीन (Canaan) पर कब्ज़ा कर लिया जो बाद में क्रिसचन धर्म क़बूल किया और इस्लाम के आने तक दुनिया का ताक़त बना रहा।
*इस्लाम आने के बाद ख़लीफ़ा हज़रत उमर बिन खत्ताब ने #638 AD में फ़लस्तीन (बैतूलमोकद्दस) को रोमन से एक संधि कर अपने क़ब्ज़ा में ले लिया।फ़लीस्तीन पर हुकूमत क़ायम होने के बाद मुस्लिम के Abbasids (750-1258) और Egyptian Fatimids ने एशिया, अफ्रिका और यूरोप पर 500 साल हुकूमत किया।
*जब अचानक चार सौ साल बाद 1031 AD में स्पेन पर मुस्लिम हुकूमत ख़त्म हुई तो Frankish Crusaders ने #1096 AD में फ़लस्तीन क़ब्ज़ा कर लिया और अब्बासीद का मुस्लिम साम्राज्य छोटा होता गया।
*इराक़ में 1138 AD मे सलाहउद्दीन अय्यूबी पैदा हुऐ जिन के वालिद और मॉ आर्मेनिया के थे और वह Egyptian Fatimids हुकूमत में बड़े ओहदा पर पहुंच गये। वह फातिमीद सुल्तान के वफ़ात के बाद हाकिम बन गये और क्रूसेडर से लड़ने के लिए इराक़, सीरिया, टूनिशिया और यमन तक अपनी हुकूमत को मज़बूत किया और 91 साल बाद #1187 AD में फ़लस्तीन पर फिर मुस्लिम हुकूमत का क़ब्ज़ा हुआ।
*1096 AD के 91 साल बाद #1187 AD में फलस्तीन पर मुस्लिम के दोबारा क़ब्ज़ा के बाद मुस्लिम हुकूमत दुनिया में फिर फैलने लगी और सेंट्रल एशिया से यूरोप, और अफ़्रीका तक फैल गया।भारत में 1206 AD में क़ुतुबुद्दीन एबक की Slave Dynasty से मुस्लिम सल्तनत भारत मे शुरू हुआ जो 1857 में मुग़ल सल्तनत तक रहा।
*1187 AD में फलस्तीन पर दोबारा मुस्लिम हुकूमत क़ायम होने के बाद 1299 AD में Ottomans Empire का जन्म हुआ जिस ने यूरोप, अफ़्रीका और एशिया पर 623 साल हुकूमत किया।
*WWI के बाद ब्रिटेन 1917 AD मे फ़लस्तीन का मालिक बन बैठा और ओटोमन साम्राज्य का पतन 1922 में हो गया। मगर ब्रिटेन का साम्राज्य द्वितीय विश्वयुद्ध (WWII) के बाद 1946 में ख़त्म हो गया और 1948 में इसराइल का वजूद हुआ जिस में आधा हिस्सा फ़लस्तीन बना।
1878 AD के बाद फिर डेढ़ सौ साल बाद, मुस्लिम दुनिया मिडिल ईस्ट, सेन्ट्रल एशिया और अफ़्रीका में वैसी तरक़्क़ी कर रही है जैसा हम-आप ने दस साल पहले सोंचा भी नहीं था।
#नोट: कुछ वक्त और लगे गा जब बदला हुआ World Order फिर सब को नज़र आने लगे गा।
https://www.youtube.com/watch?v=b_id-t7x4NU
=========
Some comments on the Post
Mohammed Seemab Zaman आदरणीय संघ प्रमुख शोध करें और सब भारतीय को सच बतायें की कौन कहॉ से आया, और कब आया? आदरणीय मोहन जी के पूर्वज भारत मे “आसमान से नही टपके थे” बल्की यह अफ़्रीका से खदेड़े गये लोग हैं, जो भारत में आकर बस गये, आसमा्न से नही टपके।
