The Post of 8th February 2026

जापान के अचानक हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है, जिससे उनकी सरकार वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को संसद के निचले सदन में सुपरमैजॉरिटी यानि 465 मे से 316 सीटें मिली है।उम्मीद है कि सुबह मे जापान का शेयर बाज़ार बहुत तेज़ी से उछाल ले गा।

दो-तिहाई से ज़्यादा बहुमत से LDP को निचले सदन पर कड़ा कंट्रोल मिल गया है।इस से जापान के संविधान को बदलने की दिशा में पहला कदम उठाने की भी इजाज़त मिलेगी, लेकिन किसी भी बदलाव के लिए ऊपरी सदन में दो-तिहाई बहुमत के साथ-साथ वोटरों के रेफरेंडम में समर्थन की भी ज़रूरत होगा।

ताकाइची ने यह भी संकेत दिया कि वह अपनी बड़ी बहुमत का तुरंत इस्तेमाल टैक्स और अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव करने के लिए तैयार हैं। वह जापान के 1947 के संविधान को बदलने के मुद्दे पर पार्लियामेंट में बहस देखना चाहेंगी, यानि अब जापान “Peace Clause” को बदले गा और फ़ौज, लड़ाई का सामान और एटम बम भी बनाने को सोंचे गा।

ताकाइची चार महीना पहले जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी और 24 जनवरी को संसद भंग कर चुनाव का एलान किया था। तीन दिन बाद 27 जनवरी से चुनाव campaign शुरू हुआ और 12 दिन बाद 8 फ़रवरी को चुनाव हो गया और रात मे रिज़ल्ट भी घोषित कर दिया गया।

#NOTE: भारत में हम लोग दुनिया के सब से बड़ा प्रजातंत्र का ढोल पिटते हैं। संसद हो या किसी राज्य के विधानसभा का चुनाव, भारतीय चुनाव आयोग (केंचुआ) 120-160 दिन 5-6 चरणों में ढोल-बाजा, हिन्दू-मुस्लिम दंगा, घुसपैठिया का हंगामा, वोटर लिस्ट, SIR, लाड़ली जिजा जी योजना और महिलाओं को 10,000 रूपया दे कर “छू-मंत्र” कर रिज़ल्ट घोषित कर देता है। हारी हुई पार्टी उच्चतम न्यायालय में चुनाव रद्द करने का केस करती है और उच्चतम न्यायालय कहता है यह राज्य का मामला है, हाई कोर्ट जाइये……..

#जापान का चुनाव आयोग 12 दिन में चुनाव करा कर रिज़ल्ट घोषित कर देता है।
============
Some comments o the Post

Mohammed Seemab Zaman भारतीय चुनाव आयोग (केचुआ) को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिये क्योंकि ऐशिया का दूसरा देश जापान 12 दिन मे चुनाव दो दिन से गिर रहे 30 inch बर्फ मे करा कर रात तक परिणाम घोषित कर देता है। भारी बर्फबारी के कारण लोग वोट देने आये, बर्फ के कारण पूरे देश मे 7-10 बूथ को बंद करना पडा।