Post of 7th November 2025

तीन साल पहले सऊदी अरब ने काँच से ढके शहर, The Line एक आलीशान, अजूबा नया Neom शहर $500 billion मे बनाना शुरू किया, जिस पर अब $1.6 trillion से ज़्यादा खर्च होगा, इस में दुनिया का 60% recycled steel लगे गा और 3000-500,000 वर्कर्स काम करे गें।

इस नये शहर मे, दुनिया के सबसे बड़े क्रूज़ जहाज रेगिस्तान से खोदे गए एक गहरे पानी के बंदरगाह के एक ऊचें दरवाज़ा से गुज़रे गा। इसके ऊपर, Chandelier की तरह, एक 30 मंज़िला काँच और स्टील की इमारत मेहराब से लटकी होगी, जो किसी हॉलीवुड फ़िल्म के तरह रची गई एक Science fiction के तरह नज़र आये गा।

नियोम, द लाइन पर केंद्रित एक विशाल मेगा-प्रोजेक्ट है।Chandelier (झूमर) द लाइन का सिर्फ़ एक हिस्सा है, जो रेत पर 170 किलोमीटर तक फैली 500 मीटर ऊँची Mirror-Glass structure है जो 90 लाख लोगों के रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है।यह एक ऐसा शहर है जिस के दिवार की ऊँचाई अमेरिका के Empire State Building से भी ऊँची दीवार में बना है।

2034 FIFA वर्ल्ड कप के लिए,समुंदर के सतह से 350 मीटर ऊपर झूमर के ऊपर, एक आलीशान 45,000 सीटों वाला फ़ुटबॉल स्टेडियम बनाया जाये गा, यह स्टेडियम ऐसा होगा जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

सऊदी अरब के इस नियोम, अजूबे शहर में शहरी ज़िंदगी बेग़ैर सड़कों और कारों के होगी, शहर की पूरी एनर्जी renewable ऊर्जा से पूरी की जायें गी।इस नये शहर के निचे, इंजीनियरों ने एक हाई-स्पीड रेल स्टेशन की योजना भी बनाई है।

NOTE: यह Neom नया शहर, सऊदी अरब को तेल और गैस से डिजिटल अर्थव्यवस्था में बदल दे गा।यह खबर और नीचे का विडियो, The Financial Times, London से है।
===========
Some comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman यह ख़बर कल विडियो के साथ Financial Times, London में छपा है। हम ने छोटा कर यह पोस्ट किया है ताकि हम भारतीय देखें दुनिया क्या क्या बना रही है और हम लोग वही गाय-गोबर, हिन्दु-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर विश्वगुरु बन्ने का ख़्वाब देखा रहे हैं।

Tur Khan वहां 1.6 ट्रिलियन का खर्चा कर ऐसी सिटी बनाई जा रही है और यहां सिर्फ दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ बदलकर ही इस सिटी के वजूद को मिट्टी में मिला दिया जाना हमारी चौदह के बाद की संस्कृति का हिस्सा सा लगता है। क्योंकि इसी तरह इस तरक्की याफ्ता दुनिया में नाम बदलकर पहले भी विश्वगुरु बन चुके हैं।

Dilawar Khan बहुत खूब,, बेहतरीन जानकारी,,, मुस्लिम शासक प्राचीन काल से ही वास्तु कला प्रेमी रहे है,, मुस्लिम शासकों ने हर दौर में अपनी कला से दुनियां को अवगत कराया है,,, आज के नए मॉडर्न ज़माने में भी मुस्लिम शासक वास्तु कला का अजीब और अनोखा हैरान कर देने वाला अजूबा दुनियां के सामने पेश कर रहे है.

कुलदीप सिंह सर लास्ट वाली पंक्ति क्या न्यू वर्ल्ड आर्डर से जोड़कर देख सकते है ..?? रोचक जानकारी सर

  • Mohammed Seemab Zaman न्यू वर्ल्ड आर्डर तो शुरू हो गया, हॉ जोड़ कर देख सकते हैं।

Zuber Mansuri कई लोग कहते है कि रेगिस्तान से आ कर भारत में ताजमहल और कुतुब मीनार जैसी ईमारत कैसे बना सकते हैं। उन लोगों के लिए जवाब है ये Project.

Bashir Usama Mehar मायूसियों के बादल अब छटने को हैं , मुस्लिम दुनिया एक बार फिर वर्ल्ड को लीड करने की स्थिति में आने के दिन ब दिन करीब होती जा रही है. सबक पढ़ फिर सदाकत का अमानत का अदालत का. लिया जाएगा तुझसे काम दुनिया की इमामत का,

Shekh Shakil Alam अगर सऊदी कामयाब हो गया तो फिर आगे क्या होगा कुछ रौशनी डाल सकते है, मुझे लगता है सऊदी अरब का दुश्मनो में और इज़ाफ़ा हो जायेगा

  • Kamil Khan, Shekh Shakil Alam saudi की विदेश नीति बहुत साफ्ट है ये आज से लगभग तीस साल पहले मेरे एक संघी दोस्त ने कहा था,