Post of 11 October 2025

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी एमारत देश के तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी सात दिन के भारत दौरा पर आये हैं। वह शहज़ादा सलीम के राज्य उत्तर प्रदेश के विश्व प्रख्यात इस्लामी मदरसा देवबंद भी जायें गें।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने मुत्तक़ी का भव्य स्वागत किया। कई वर्षों के बाद यह ख़ुशी का मौक़ा मिला है क्योंकि मर्द मोमिन से आजकल दुनिया की तक़दीर बदलनी शुरू हो गई है।

*यह वही तालिबानी मंत्री हैं जिस के संगठन तालिबान को हम लोग आतंकी कहते रहे हैं, मगर अफ़ग़ानिस्तान में सात और देशों का आतंकी तालिबान था जो बम और ख़ुदकूश हमला कर 9/11 के बात वहॉ 20 साल शांति नही होने दिया।

*15 अगस्त 2021, फॉल ऑफ काबुल के बाद वहॉ फिर तालिबान की सरकार बन गई और उस ने चार साल मे सभी देशों के आतंकी संगठन को ख़त्म किया। मगर अभी भी 1-2 देश के आतंकी संगठन वहॉ मौजूद है।लोग कहते हैं कि जिस में एक इसराइल का भी है, जो वहॉ से पाकिस्तान के बलूचिस्तान की आज़ादी का नारा लगा कर पाकिस्तान में हमला कर अशांति पैदा करता है।

*पाकिस्तानी बलूचिस्तान के अलावा अफ़ग़ानिस्तान में रेयर अर्थ मेटल्स का विशाल भंडार है, जिस में भारत को भी ठेका मिला था मगर आज तक खनन नहीं कर सका और वह काग़ज़ पर ही है।

*तालिबान सराकर को रूस ने मान्यता दे दिया है और चीन भी वहॉ बहुत सक्रिय है। भारत चार साल पहले वहॉ कई रूप मे मौजूद था मगर फॉल ऑफ काबुल के बाद मौजूदगी सीमित हो गई थी।

*मुत्तक़ी के भारत दौरा के बाद यह उम्मीद है कि अफ़ग़ानिस्तान में बचे 1-2 आतंकी संगठन ख़त्म हो जायें गें, भारत को वहॉ बिज़नेस की सुविधा बार्गेनिंग के तौर पर मिले गा और बलूचिस्तान में भी शांति होने लगे गा। ईरान भी पिछले दो साल से अपना आतंकी संगठन अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान मे ख़त्म कर चुका है क्योंकि तुर्की दोनों देशों में अपनी पैठ मज़बूत कर चूका है।चीन तो पाकिस्तान का पुराना दोस्त है, जो अपनी 1.4 billion आबादी के वजह कर आज अमेरिका से बड़ा आर्थिक और सैन्य शक्ति बन कर दुनिया मे उभर गया है।

#NOTE: इन्हीं प्रस्थितियों के कारण तालिबान सरकार को दावत देकर बुलाया गया है। विदेश मंत्री मुत्तक़ी के दिल्ली प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय महिला पत्रकारों की इंट्री बैन था, जिस को सफल भारतीय विदेश नीति के लिए गौरवमयी कहा जा रहा है, और पढ़ने वाले इक़बाल का शेर पढ़ रहे हैं:

“क्या नही और ग़ज़नवी कार गह हयात मे
बैठे हैं कब से मुंतज़िर अहल हरम के सोमनाथ”

https://www.youtube.com/watch?v=rrsRVpnZd7c
===========