The Post of 25 September 2025

*अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 सितंबर को अपने UNO के भाषण में लंदन के वर्तमान मेयर सर सादिक़ खान को “ख़तरनाक व्यक्ति” कहा और फिर कहा वह शरीया क़ानून लंदन में लागू करना चाहते हैं।

*सादिक खान, कल ट्रेन से सफ़र कर रहे थे तो BBC के पत्रकार ने ट्रम्प द्वारा उन्हें “ख़तरनाक आदमी” कहे जाने पर सवाल पूछा कि क्या आप ख़तरनाक आदमी है? सादिक खान ने जवाब दिया कि “ट्रम्प एक नस्लवादी (Racist), लिंगवादी (Sexist), स्त्री-द्वेषी (Misogynistic), इस्लाम-विरोधी (Islamophobic) व्यक्ति है…”

*सादिक़ खान ने कहा कि “वह ट्रम्प के दिमाग़ में Rent-free रहते हैं” यानि वह ट्रम्प के विचारों में, बिना किसी वास्तविक कारण के मुफ्त में रहते हैं।

#NOTE: दो दिन पहले, ट्रम्प ने कहा है कि paracetamol औरतों को pregnancy मे खाने से, बच्चा Autistic पैदा होता है।इस पर एक अमेरिकी औरत ने ग़ुस्सा मे कल ट्रम्प को “नारंगी लंगूर” (Tangarine Buffoon) कहा क्योंकि उस ने पैरासिटामोल नही खाया था मगर उस का बेटा Autistic है।
=========
Some comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman जब ट्रम्प 1.0 मे 2017 में लंदन आये थे तो सादिक़ ख़ान जो लेबर पार्टी से हैं वह उस वक्त लंदन के मेयर थे और उन्होंने ट्रम्प के खिलाफ एक बड़ा जलूस लंदन में निकलवाया था क्योंकि वह अमेरिका में सूडान, सोमालिया वगैरह के मुस्लिम का विज़ा बन्द कर दिया था। सादिक खान ने एक बड़े बैलून पर “TRUMP BABY” लिखवा कर लंदन के आसमान ने लगाया था, जो ट्रम्प को हवाईजहाज़ से नज़र आया था।
इस बार लेबर की सरकार है, इस वजह कर वह कुछ ट्रम्प के खिलाफ नहीं बोले मगर ट्रम्प पिछले बार का खुंदक़ निकाल रहा है।

Dilawar Khan जी बिल्कुल सर,,, ट्रंप जैसे पता नहीं कितने लाखो नापाक व्यक्ति इस्लामफोबिया के कोढ़ से ग्रस्त आए और चले गए, आज उनका नामो निशान भी नहीं है,,,, इस्लाम को बनया ही इस तरीके से है कि दुश्मन ज़िंदगी भर अहसास ए कमतरी में अपने आप ही जलता भुनता रहता है.

Ambuj Gupta Bhartiya नारंगी लंगूर किसी बड़े चक्कर में है इसी लिए ये दर्शा रहा कि ये कोई बड़ा बेवक़ूफ़ आदमी है। कोई शातिर आदमी खुद को अचानक से बेवक़ूफ़ दिखाने लगे तो बड़ा नुकसान करेगा, अपना या किसी और का। पर नुकसान करेगा

  • Mohammed Seemab Zaman आप ने बिल्कुल सही कहा कि यह शातिर आदमी अपने को बेवक़ूफ़ी में फँसा कर कुछ हासिल करना चाहता है। मेरा भी यही ख़्याल है कि यह जान कर double speaks कर रहा है। परसों ही चार घंटा के बाद रात में यह सात मुस्लिम देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बैठक में बोला है “I love Muslims and Muslims love me”
  • मगर मेरा कहना है कि कोई इस को serious नही लो रहा है।