The Post of 31 January 2026

सोनिया गांधी ने कहा था सरकार टैक्स टेररिज़्म कर रही है, राहुल गांधी ने कहा “Dead Economy” है और संघ की सरकार कह रही है कि 2008 के तरह मंदी आने की संभावना है।

*संघ की सरकार तो पिछले दस साल से टैक्स पर ही चुनाव लड़ रही है और देश चला रही है।बैंक के पैसा पर मिलने वाले ऋण पर टैक्स, GST, income tax, pension-tax, withholding tax, short term capital gain tax, long term capital gain tax, petrol tax, toll-tax, road-tax, vehicle-tax, gift-tax, ATM withdrawal tax etc. यानि दुनिया का हर टैक्स सरकार लग रही है, फिर भी वित्त मंत्री कहती हैं कि 2026 मे मंदी आने की संभावना है, ताज्जुब होता है।

*पिछले 25 साल से हिन्दूस्तान में यशवंत सिन्हा जी, मुखर्जी जी, चिदंबरम जी, सीतारमण जी सब सवर्ण ही वित्त मंत्री हैं मगर देश की अर्थव्यवस्था $4 trillion से आगे नही हुई, क्योंकि नफ़रत, दंगा फसाद ने अर्थव्यवस्था डूबा दिया।

*पिछले 25 साल मे नास्तिक चीन की अर्थव्यवस्था $20 trillion की हो गई और 2025 मे trade surplus $1.2 trillion हो गया क्योंकि वह अपने देश मे मुस्लिम तिरस्कार और दंगा-फसाद कर नफ़रत नही फैला रहा है।

*पिछले साल मिडिल ईस्ट ने ट्रम्प की $8 trillion मे बोली लगा कर दुनिया को चौंका दिया। दो साल से दुनिया मे Artificial Intelligence (AI) में जो निवेश हो रहा है, वह 80% अरब कर रहे हैं मगर भारत में UAE या Saudi Arab ने एक पैसा निवेश AI में नहीं किया और न भविष्य में करे गा क्योंकि समाज में बारह साल में सरकार ने नफ़रत का बहुत ज़हर घोल दिया है।

#NOTE: सीतारमण जी सौ साल की सोंच से बाहर निकलऐ। WWII और 1948 के बाद का geopolitics और geoeconomics बदल गया है; मुस्लिम तिरस्कार छोड़िये, समाज में नफ़रत फैलाना पर रोक लगाईये, टैक्स टेररिज़्म खत्म किजये, fixed deposit को बढावा दिजये, बैंक खाता पर टैक्स खत्म किजये, विदेशी मुद्रा पर capital gain tax और withholding tax का आतंक खत्म किजये ताकि UAE और Saudi Arab से जो $200-$300 billion का डा० मनमोहन सिंह और आप की सरकार के समय में जो investment का वादा हुआ है वह निवेश भारत आये और भारत चीन से बड़ी अर्थव्यवस्था बने।
============
Some comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman कल बजट है और देखना यह है कि सरकार देश को मंदि से बचाने के लिए “tax terrorism” कम करती है या नही। UAE ने आज तक मनमोहन सिंह के समय का investment वादा $100 billion पूरा नही किया। अब यूएई भारतीय बैंक RBL $3 billion मे खरीद लिया और हल्ला है कि IDBI बैंक $7-8 billion मे ख़रीदे गा और RBL को उस मे विलय कर दे गा।

Faisal Mohammad Ali ये नहीं चेतेंगे. चंद दिनों पहले उत्तराखण्ड में एक मुसलमान दुकानदार को तंग कर रहे कुछ हिंदु संगठनों का सामना वहां के स्थानीय हिदू दुकानदारों ने किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया. अब ख़बर है कि पुलिस जो हिंदू मुसलमानों के समर्थन में आए थे उनपर दबिश कर रही है. हर दिन मुसलमानों के क़त्ले आम की बातें खुले आम मंचों से कही जा रही हैं. सरकार चुप है. ज़ाहिर है सब समझ रहें है कि किसके इशारों पर कुछ लोग खुले आम गुंडागर्डी कर रहे हैं. चुने हुए मुख्यमंत्री, जो संविधान की शपथ लेते हैं गद्दी ग्रहण करते समय, वो मियां लोगों को कम पैसे देने को लोगों से कह रहे हैं. कह रहे हैं कि वो मियांओं को तंग करते रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट जो यूजीसी के मामले पर फौरन संज्ञान लेता है इस मामले पर चुप्पी साधे है. जहां शांति न होगी, इंवेस्टर पर दबाव होगा कि वो समुदाय विशेष के लोगों को नौकरी पर न रखे वहां निवेश कैसे होगा!

  • Mohammed Seemab Zaman आप ने सही लिखा है, चू्कि बहुत ज्यदा ज़हर समाज मे घोल दिया गया है इस वजह कर पुलिस और आम जनता मुस्लिम के पिछे लगी रहती है। यहॉ तो सुप्रीम कोर्ट कुता पर स्वतः संज्ञान लेता है मगर जनता के चूने लोग मुस्लिम दुश्मनी की बात करते हैं तो सुप्रिम कोर्ट चुप रहता है।इस समाज को सुधरने मे दो नस्ल बर्बाद हो जाये गा, तब सुधरे गा। इंवेस्टर दंगा-फसाद और नफरती माहोल मे निवेश कभी नही करता है, यही वजह है कि यहॉ दस साल में कोई फैक्ट्री या बडा कारोबार किसी विदे।सी कम्पनी ने शुरू नही किया। टैक्स टेररिज़्म से मूल्क नही ज्यादा दिन चल सकता है। इन को अपने दिल मे रौशनी लानी होगी।

Mir Talib Ali आपकी राय सही है मगर संघ की सरकार के सामने ऐक दुविधा है की सौ साल पहले अपने निर्धारित लक्ष्य को कैसे त्यागे। अगर लक्ष छोड़ते है तो विकास करेंगे और लक्ष नहीं छोड़ते तो फटेहाली और बिखराव सामने खड़ा है।