Post of 25th June 2025

نہ وہ عشق میں رہیں گرمیاں، نہ وہ حُسن میں رہیں شوخیاں

نہ وہ غزنوی میں تڑپ رہی، نہ وہ خم ہے زُلفِ ایاز میں

दो महीना में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने “Operation Sindoor” और “Operation Rising Lion” के संघर्ष को आश्चर्यजनक ढंग से अंत कर अमृत काल में दोनों देशों के साख को दुनिया मे ख़त्म कर दिया।

पिछले महीना मई में जिस तरह से आशाजनक अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” का Ceasefire करा कर विचित्र अंत हुआ, उसी तरह से कल मंगलवार को ट्रम्प ने 12 दिन से चल रहे “ऑपरेशन राईज़िंग लायन” अभियान का विचित्रता से सिज़फायर करा कर अंत कर “गर्लफ़्रेंड” को ही नही पूरी दुनिया को चौंका दिया।

आशिक द्वारा ऑपरेशन राईज़िंग लायन के अभियान का विचित्र संघर्ष विराम से गर्लफ़्रेंड के कई पीढ़ी को एक बार शक्ति संतुलन में बदलाव नज़र आ गया, मगर वह अपनी आदत से मजबूर संघर्ष विराम का उल्लंघन दो घंटा में कर दिया।

आशिक ग़ुस्सा में आकर गर्लफ़्रेंड को गाली भरा अपशब्द (F..K) कह कर डरा दिया और अभी दो दिन से शांति है और उम्मीद है आगे भी रहे गा।

“न वह इश्क़ में रहीं गर्मियाँ, न वह हुस्न में रही रहीं शोख़ियाँ

न वह ग़ज़नवी में वह तड़प रही, न वह ख़म है ज़ुल्फ़ अयाज़ में”

#NOTE: आशिक़ के अपशब्द ने 78 साल में पहली बार गर्लफ़्रेंड को यह एहसास देला दिया कि उस के हुस्न में वह शोख़ियाँ नही रही और न आशिक़ में उस के इश्क़ के लिए अब कोई तड़प रही।

प्रार्थना है कि पिछले 10-12 साल से आशिक़ में सिंदूर की जो तड़प पैदा हुआ है, उस का तीन तलाक़ न हो क्योंकि कल का आशिक़ का विडियो मे “अपशब्द” कहना सिंदूर की चमक को भी झटका महसूस करा दिया।