The FB Post on 4th Nov 2025
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री Paul Krugman का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प चीन पर टैरिफ़ लगाने के अपने फ़ैसले से पीछे हट गए हैं: ‘भविष्य अब चीन का है’
पॉल क्रुगमैन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापार और टैरिफ़ नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए,कहा है कि ट्रम्प का साउथ कोरिया में चीन के साथ समझौता उनके व्यापार युद्ध में एक महत्वपूर्ण वापसी का संकेत हैं।
उन्होंने कहा ट्रम्प ने चीन पर टैरिफ़ में कटौती की है। अगर यह ट्रम्प का एक व्यापार युद्ध था, तो “चीन जीत गया।”
ट्रम्प द्वारा चीन को Nvidia जैसा उन्नत Chips बेचने की अनुमति देना उन के टैरिफ़ रणनीति के कमज़ोरी का संकेत है। अब ट्रम्प का चीन पर टैरिफ़ कनाडा, मेक्सिको और भारत को छोड़कर यूरोप और अन्य देशों पर लागू टैरिफ़ के समान हैं।
*खबर है कि चीन घरेलू AI चिप्स को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी दिग्गजों जैसे Alibaba, Tencent, ByteDance को 50% कम दाम में सस्ती बिजली देना शुरू कर दिया ताकि अमेरिका की Chips से चीन का चिप्स लोगों को सस्ता में मिले और दुनिया उस को ही ख़रीदे।
*यह भी बताया जा रहा है कि चीन ने AI Data Centres के ऊर्जा बिल को सब्सिडी देकर आघा कर दिया है ताकि AI डेटा सेंटर चीन में आसानी से लगे और चीन अगले 5 साल मे AI में विश्वगुरु हो जाये।
NOTE: भविष्य “चीन का है”
============
Some comments on the Post
Mohammed Seemab Zaman कल सुबह में हम बिहार के 6 Nov. के वोट पर एक पोस्ट “THE BATTLE FOR BIHAR WILL DECIDE THE FATE OF INDIA” करें गें। उसी पृष्ठभूमि में यह चीन पर आज पोस्ट किया है।
उर्दू नाम वाले आप लोग बिहार चुनाव के रिज़ल्ट की चिंता न करें, यह अब बहुसंख्यक समाज के चिंता का विषय है क्योंकि चीन मेरा पड़ोसी है और मेरा राज्य का नाम-पता शाहज़ादा सलीम के तरह बदल रहा है।
Abdul Raheem हम चीन के बारे में पढ़ते हैं, कितने बड़े पैमाने पर काम किये जा रहे हैं. सबसे आगे के स्टेट में पोर्ट्स, EEZ, manufacturing; उससे पीछे के स्टेट्स में data centres, processing, उससे अगले तिब्बत के पास वाले स्टेट्स में hydropower प्रोजेक्ट्स, जिससे बराबर के स्टेट के डेटा सेंटर के लिए एनर्जी मिले, और सारे centres, लिंक भी कर रहे…
High speed railway ऐसी बनाई हुई है कि, 1000 km से कम के लिए flight मिलना मुश्किल हो रहीं.
Next Generation Productive Forces तैयार किये जा रहे. देखकर रश्क़ होता है.
