The FB Post of 26-10-2025
“क्या सूनाता है मुझे तुर्क व अरब की दास्ताँ
मुझ से पिंहा नही इस्लामियों का सोज़ व साज़”
डोनाल्ड ट्रम्प साउथ ईस्ट एशिया के दौरा पर क़तर रुकते हुऐ मलेशिया ASEAN समिट में भाग लेने पहुंचे।मलेशिया के बाद ट्रम्प साउथ कोरिया APEC की मीटिंग में भाग लेने जायें गें और फिर जापान जा कर जापानी सम्राट से मिलें गें।
*मलेशिया में ट्रम्प ने कम्बोडिया और थाईलैंड के सीमा पर चल रहे मार-काट के युद्ध विराम पर दोनों देशों के बीच दस्तख़त करवा कर शांति स्थापित किया।
*मलेशिया मे ट्रम्प ने मलेशिया-अमेरिका के बीच ट्रेड समझौता पर भी दस्तख़त किया।ट्रम्प ने मलेशिया को ट्रेड मे पाल्म ऑयल और रबर के निर्यात में छूट दे दिया।मलेशिया रबर और पाल्म ऑयल का दुनिया में एक बड़ा निर्यातक देश है।
*ट्रम्प साउथ कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलें गें।खबर है कि चीन-अमेरिका ट्रेड वार्ता में Breakthrough हुआ है।कल चीन के वार्ताकार ने कहा है कि बीजिंग और वाशिंगटन ने 10 नवंबर को समाप्त होने वाले व्यापार युद्धविराम को बढ़ाने पर “सहमति” पर पहुंच गए हैं।पहले के तरह ट्रेड दोनों देश में होता रहे गा और चीन अमेरिका को दुर्लभ-पृथ्वी-धातुओं (Rare Earth Metals) की सप्लाई करने पर तैयार हो गया है और अमेरिका से सोयाबीन भी ख़रीदे गा।
NOTE: नीचे मलेशिया का दो विडियो है।मिस्र के शहर शरम अलशेख में हुए विश्व के नेताओं के जमघटा के बाद मलेशिया में यह दूसरा बड़ा जमघटा है।
*दो विडियो मिडिल ईस्ट के बाद दुनिया के बदले Geo-political Axis का बहुत कुछ संदेश दे रहा है।एक विडियो में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम कह रहे हैं कि ट्रम्प ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ कर उन को अपने कार में बैठा लिया और रास्ते में दोनों ने ग़ाज़ा और दुनिया की सियासत पर अकेले बात किया। इस पोस्ट को इक़बाल के नज़्म “दुनिया इस्लाम” के शेर से शुरू किया और उसी नज़्म के तीसरे बंद पर ख़त्म कर रहे हैं:
“हो गई रुसवा ज़माने मे कुलाहे लालह रंग
जो सरापा नाज़ थे, हैं आज मजबूरे नयाज़”


