Post of 3rd April 2025

“लाज़िम ज़वाल साथ में यारों उरूज के
देखो गे हाल तुम सभी उतरे ज्वार के” (Ambika Singh)

#यूरोपियन यूनियन (EU) की कमिश्नर वैन डर लीन ने कहा है कि “ट्रम्प का टैरिफ़ दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए तबाही है”

#जापान ने कहा कि ट्रम्प का जापानी सामानों पर 24% टैरिफ़ “Extremely Regrettable” (बहुत अफ़सोसनाक) है। जापान और उस की कम्पनी अमेरिका में सब से बड़े निवेशक हैं मगर अमेरिका यह भूल गया।

#ट्रम्प ने अपने 51 स्टेट इसराइल पर 17% tariff लगाया है।अमेरिका की कम्पनी Intel जो 40 साल से इसराइल में computer chips बनाता था और दुनिया के हर कम्प्यूटर पर “Inside Intel” लिखा होता था। वह Intel की तीन फैक्ट्री आज 18 महीना से इसराइल में चल रहे मार-काट के कारण बंद है।

अब Intel कम्पनी अमेरिका मे टूट (Spin off) कर दो कम्पनी बने गी जिस में एक कम्पनी को ताईवान की कम्पनी TSMC चलाये गी।

#भारत सरकार पिछले नौ साल से तक़रीबन 28% GST लगा रखा है और कल शाम “नमस्ते ट्रम्प” ने भारत के निर्यात पर 26% tariff लगा कर भारतीय निर्यात को अमेरिका मे 54% मंहगा कर दिया।

#चीन के सामान पर अमेरिका ने 34% tariff लगाया है, जिस का अमेरिका मे $945 billion का Bond (क़र्ज़) में निवेश है, जिस के ऋण से वह यह टैरिफ़ के shock को बचा लेगा। मगर यूरोप या भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिकन टैरिफ़ से बर्बाद हो जाये गी।

#The Economist, London की पत्रिका ने आज लिखा है कि “China’s AI आश्चर्यजनक अनुपात में विकास कर रहा है।”

दुनिया में चीन अगले दस साल में चिप्स और एआई का “King” होगा। भारत में कोई चिप्स या मोबाईल नहीं बनता है, यहॉ तक के भारतीय कार और ट्रकों मे लगने वाला चिप्स भी विदेशी है।

#NOTE: भारत सरकार #Waqf_Bill पास कर सदियों से चली आ रही मुस्लिम वक़्फ़ ज़मीन का प्रबंधन अपने हाथ में लेकर भारत की अर्थव्यवस्था को #वक्फ_श्राप से बर्बाद करने पर तुली है।

वहीं ट्रम्प २.० का पहला विदेशी दौरा मई मे सऊदी अरब होगा क्योंकि अमेरिका को अपने अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए “अरब-रेयाल” चाहिए।

See insights and ads

Boost post

All reactions:

551Noorul Huda Baghban, Shakeel Ahmad and 549 others