The Post of 22 August 2026

हमारे आदरणीय विश्व प्रख्यात दार्शनिक, धारा प्रवाह हिन्दी वाचक, इतिहासवेत्ता, भाषाविद, संघ प्रमुख, डाक्टर, मोहन जी का सांस्कृतिक क्रांति (2014-26) उसी तरह से विफल हो गया जैसे चीन के माओ त्से-तुंग की सांस्कृतिक क्रांति (1964-76) विफल रही।

माओ की संस्कृतिक क्रांति के विफल होने का कारण चार लोग थे जिन्हें “Gang of Four” के नाम से याद किया जाता है।भारत मे भी संघ की सांस्कृतिक क्रांति “Gang of Four” के कारण विफल हो गई।

‘गैंग ऑफ़ फोर’ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के चार लोगों का एक कट्टरपंथी राजनीतिक गुट था जिस ने 12 साल तक चीन में आतंक फैला कर अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक ढाँचा को बर्बाद किया।

*उसी तरह से भारत में संघ और उन की सरकार ने घर्म और राम चंद्र जी के नाम पर सांस्कृतिक क्रांति भारत के हर शहर, गांव और गली-चौराहा पर लाया जिस का नतीजा हुआ की भारत में पिछले 12 साल में न कोई बड़ा उद्योग या कल कारख़ाना लगा और न विदेशी कम्पनियाँ भारत आईं।

*पिछले बारह साल में संघ की सरकार ने अपने पार्टी तथा विपक्षी दलों के सभी नेताओं, कथित बुद्धिजीवियों, अंधे दिल पत्रकारों को सामाजिक क्रांती के नाम पर मुग़ल-ए-आज़म के अनारकली की तरह ज़िंदा चुन दिया, जिस का नतीजा है कि आज Gen-Z और Gen-Alpha रोड पर आ गया और अच्छी शिक्षा व्यवस्था, रोड, साफ़ पानी, बिजली, नौकरी आदि की माँग कर रहा है।

*अगर हमारे आदरणीय मोहन जी या उन की सरकार यह सोंच रही है कि “जेन-ज़ी” या “जेन-अल्फ़ा” का यह आंदोलन वह चीन के Tainanmen Square (1989) के तरह टैंक से कुचल कर हज़ारों हज़ार को मार कर या गोली चला कर ख़त्म कर दें गें तो यह उन की भूल है।

*हमारे प्रख्यात इतिहासविद मोहन जी भारत का इतिहास-भूगोल स्मरण करें और इस ग़लत फहमि में न रहें की समाज का 40% #युवा_पीढ़ी का आंदोलन असम गण परिषद के आंदोलन या केजरीवाल के आम आदमीं पार्टी के सरकार की तरह #भाप बन कर उड़ जाये गा।

#NOTE: काँग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को मेरी सलाह है कि वह भी “जेन-ज़ी” और “जेन-अल्फ़ा” के आंदोलन को मेज़ पर रखे सत्ता हासिल करने की मंज़िल न समझें बल्कि अपने काँग्रेस पार्टी में सभी “कोख और गोद” वाले नेताओं और बुद्धिजीवियों को पार्टी से बाहर निकाल कर पार्टी का शुद्धिकरण करें।समय जो लगे, उस की चिंता न करें।

मेरी दूसरी सलाह राहुल और प्रियांका गांधी को है कि वह कथित सेकुलर, समाजवादी, दलित पार्टीयों के लिए ‘स्पेयर व्हील’ न बने बल्कि #युवा_पीढी की एक नई काँग्रेस पार्टी बनायें।

RAHUL AND PRIYANKA GANDHI SHOULD STOP ACTING AS “THE SPARE WHEEL TO SP, RJD, JDU” BUT ACT IN THE BEST INTERESTS OF THE NATION AND ITS CITIZENS.
================

Some comments on the Post