The Post of 31 August 2026
किर्गिज़स्तान में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) का तीन दिन का सम्मेलन हो रहा है।
SCO में 25 सदस्य हैं जिस मे 10 permanent members हैं।यह दुनिया की 40% आबादी का संगठन है, जिस की GDP दुनिया की 25% है।यह दुनिया का सब से बड़ा तेल और गैस उत्पादक और खर्च करने वालों मुल्कों का महत्वपूर्ण संगठन है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने पत्नी के साथ रविवार को इस सम्मेलन में शिरकत करने किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक पहुँचें हैं।
शी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग तेज़ी से विकास के एक “सुनहरे” (Golden) दौर में प्रवेश कर चुका है। मध्य एशिया में चीन-किर्गिस्तान-उज़्बेकिस्तान रेलवे का निर्माण तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ के इस अहम प्रोजेक्ट का लगभग 60% हिस्सा किर्गिस्तान में है और वहाँ काम ज़ोरों पर चल रहा है।
तुर्की SCO का स्थायी सदस्य नहीं है मगर राष्ट्रपति अरदोगान अपने पत्नी के साथ आज बिश्केक पहुँचें हैं और ख़बर है कि वह रूस के राष्ट्रपति पुटिन से लम्बी द्विपक्षीय वार्ता करें गें।
चीन के राष्ट्रपति शी किर्गिज़स्तान के बाद दस साल बाद दो दिन के लिए मिस्र की सरकारी यात्रा पर जायें गें क्योंकि बीजिंग- क़ाहिरा के साथ अपने आर्थिक, सैन्य और कूटनीतिक संबंध को बहुत मज़बूत कर रहा है।चीन स्वेज नहर और उस के पास बड़े पैमाने पर नये शहर के लिए निवेश करे गा, और संयुक्त सैन्य अभ्यास करने की योजना पर बात करे गा ताकि मिडिल ईस्ट और अफ़्रीका चीन के साथ मिल कर काम करे।
#NOTE: 30 अगस्त के रात मे ट्रम्प ने जो ईरान के Island पर हमला किया है वह इसी SCO सम्मेलन के कामयाबी के शोक में किया है।कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति अरदोगान Turkic Staes यानि कज़ाखस्तान, उज़बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान वगैरह से वहॉ “मक्का एग्रीमेंट” पर भी चर्चा करें गें।
बाक़ी दो दिन बिश्केक सम्मेलन पर नज़र रखिये गा क्योंकि अमेरिका-ईरान-इस्राइल जंग के बाद की बदली दुनिया का यह बहुत महत्वपूर्ण जमघटा है।
Leave a Reply