The Post of 3 September 2026
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने मिस्र के दो दिन के दौरा पर कहा कि “1956 मे मिस्र पहला ऐसा अरब और अफ़्रीकी देश था जिसने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (PRC) के साथ Diplomatic रिश्ता शुरू किया।”
शी ने “साझा भविष्य वाले चीन-मिस्र समुदाय” के निर्माण की दिशा मे आपसी समर्थन बढ़ाने और सहयोग को और गहरा करने का आह्वान किया।
बुधवार को शी जिनपिंग और उनकी पत्नी ने मिस्र के राष्ट्रपति सीसी और उनकी पत्नी के साथ “Grand Egyptian Museum” का दौरा किया। यह म्यूजियम दुनिया का सब से बड़ा Archeological Museum है जो 18 साल मे 117-acre रक़बा मे $1.2 billion मे बना।
दोनों देशों के प्रेसिडेंट और उनकी पत्नियों ने हज़ारों हज़ार साल पहले पत्थर पर की गई शानदार और ख़ूबसूरत नक्काशी और शिलालेखों वाले पत्थर के खंभों को देखा।इसके बाद उन्होंने म्यूज़ियम के ऑब्ज़र्वेशन डेक से पिरामिड का नज़ारा देखा।
राजा तुतनखामुन प्रदर्शनी हॉल में प्रवेश करने पर, दोनों प्रेसिडेंट ने फिरौन का तख़्त, सोने के ताज और शाही रथ जैसी बेशकीमती चीज़ों को देखा।
शी ने कहा कि प्राचीन काल से मिस्र और चीन की सभ्यताएँ एक-दूसरे से जुड़ती रही हैं और अब दोनों देशों के लोगों के बीच अटूट दोस्ती के नए अध्याय लिख रही हैं।उन्होंने Belt and Road Initiative (BRI) के तहत “Global Civilisation Initiative” को लागू करने का आह्वान किया।
#NOTE: सौ साल बाद कि दुनिया बदल चूकी है, नीचे South China Morning Post (SCMP) अखबार का कल का विडियो देखये जिस में मिस्र में चीनी ज़बान (Mandarin) स्कूलों में द्वितीय भाषा (2nd Language) के रूप में पढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply