20 September 2026

“सब तख्त गिराए जाएंगे,
सब ताज उछाले जाएंगे” (फ़ैज़ अहमद फ़ैज़)

आज मिडिल ईस्ट या अफ़्रीका में तक़रीबन हर बड़ा इस्लामी आतंकवादी ग्रूप इसराइल, यूरोप और अमेरिका के द्वारा फैलाये आतंक के जवाब में बना है।

*यासिर अराफात ने 1970 के दशक में कई फलस्तीनी सांस्कृतिक संगठन को जोड़ कर Palestine Liberation Organisation (PLO) बना कर इसराइल तथा अमेरिका के आतंक का जवाब आतंक से देने लगे।

*हिज़्बुल्लाह 1982 में लेबनान पर इसराइल के नरसंहार के दौरान बना।लेबनान में इसराइल समर्थित ईसाई मिलिशिया ने 3000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनीयों का कत्लेआम किया था।

*हमास 1987 में पहले इंतिफ़ादा (Intifada, विद्रोह) के दौरान बना था।

*1990 के दशक में सोवियत संघ के टूटने के बाद यमन में भी शिया इस्लाम की ज़ैदी शाखा के अल-हूथी क़बीला के लोगों ने हूथी आंदोलन अमेरिका-इसराइल के विरोध तथा फ़िलस्तीन के समर्थन में शुरू किया।

बाद में ईरान ने हेज़बूल्लाग की तरह हूथी को भी समर्थन देना शुरू किया।बराक ओबामा द्वारा 2011 में अरब स्प्रिंग के फैलाया आतंक से ईरान के समर्थन से हूथीयों ने प्रेसिडेंट अब्दुल्ला सालेह (सून्नी हूथी) के खिलाफ आंदोलन शुरू किया और 2014 में उन को हटा दिया और 2019 में उन का क़त्ल कर दिया।

*असल में, ये सब ग्रुप मुसलमानों और अरब लोगों के ख़िलाफ़ दशकों से चली आ रही इसराइली और पश्चिमी देशों की हिंसा है जो 1948 से शुरू हुई फ़िलिस्तीनियों को ज़बरदस्ती उनकी ज़मीन से बेदखल करने की कार्रवाई के जवाब में उपजी निराशा का नतीजा है।

मगर इन सब संगठन को अमेरिका इसराइल के सपोर्ट में “इस्लामी आतंकवादी” कहने लगा, और आज यह पश्चिमी देश इसराइल को असलहा और विनाशकारी बम दे कर भी 10/7 के बाद इन संगठन को ख़त्म नहीं कर सका।

*दुनिया अमेरिका-इसराइल के गलत प्रचार और इस्लाम-विरोधी सोच (इस्लामोफोबिया) वाली बातों पर यकीन कर लेती है और हमास, हिज़्बुल्लाह और हूथी इस्लामी कट्टरपंथी वगैरह को ख़ून के प्यासे इस्लामी आतंकवादी कहने लगते हैं जो सिर्फ़ “यहूदियों” या किसी और को मारना चाहते हैं।

*सबसे बड़ी विडंबना यह है कि अब इसराइल के कहने पर प्रेसिडेंट ट्रम्प पूरे मुल्क ईरान को आतंकी कहने लगे।

#NOTE: मगर अब मेरा कहना है कि अमेरिका और इसराइल की यह विनाशकारी चाल, मुस्लिम मुल्कों द्वारा ख़ास कर अरब मूल्क उस वर्ल्ड आर्डर को ख़त्म कर दे गा जिस पर 1945 से अमेरिका और यूरोप की आर्थिक और भू-राजनीतिक का दबदबा टिका हुआ है।

सब्र किजये, इस बदले इकोनोमिक और जियोपौलिटिक्स के कारण भारत तथा यूरोप में बहुत बड़ा बदलाव आये गा, जो हम-आप ने कभी सोंचा नही होगा।