The Post of 23 May 2026
कई दिन से 1977 के जनता पार्टी के सरकार के बाद के पैदा पत्रकारों जिन को संघ की सरकार ने अनारकली की तरह ज़िन्दा चुन दिया है, वह यूट्यूब पर खूब बढ़ चढ़ कर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लोकतंत्र और प्रजातंत्र के बचाने की क़वायद बता रहे हैं।एक हफ्ता से यह यूट्यूबर पत्रकार सब झूठा प्रॉपगैंडा संघ के सरकार के खिलाफ कर रहे हैं।
मेरा कहना है कि CJP एक Fraud Party बनी है क्योंकि इस का पॉच सूत्री घोषणा पत्र एक Fraud है जिस में “सामाजिक और आर्थिक सुधार” की कोई घोषणा नहीं बल्कि सब ग़ैर-ज़रूरी घोषणा है। CJP का पॉच सूत्री घोषणा निम्नलिखित है:
1. मुख्य न्यायाधीश या जज को सेवानिवृत्त के बाद कोई लाभ का पद नहीं मिले गा,
2. अगर एक भी सही वोट का नाम कटे गा तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA मे गिरफ़्तार किया जाये गा,
3. महिलाओं का आरक्षण 33% से बढ़ा कर 50% कर दिया जाये गा,
4. चौथी बात अंबानी और अड़ानी के सभी मिडिया हाऊस बंद कर दिये जायें गें और गोदी मिडिया के Anchor के बैंक अकाउंट की जाँच होगी,
5. पॉचवॉ और आखरी घोषणा है कि जो सांसद या विधायक पार्टी बदले गा उस पर बीस साल का प्रतिबंध लगा दिया जाये गा।
मेरा #अब यह मान्ना है कि पिछले बारह (12) साल में संघ की सरकार ने जो उत्तर भारत की राजनीति और सामाजिक ढाँचा बदला है, वह एक ज़रूरी political correction था जो 1991 के भारत रत्न नरसिम्हा राव के कांग्रेस सराकर के बाद होना बहुत ज़रूरी था।
संघ की सरकार ने भारत के सभी “कोख और गोद” वाले कांग्रेसी, समाजवादी, कम्युनिस्ट या तथाकथित देश भक्त ठाकरे, पवार, ममता या दूसरे क्षेत्रीय नेताओं को मुग़ल-ए-आज़म की अनारकली बना दिया जो बहुत ज़रूरी था।मगर बदक़िस्मती यह है कि पूरे देश में अब कोई नेता ही नहीं बचा, जिस का नतीजा है कि CJP के तरह Fraud पार्टी बनी है।
CJP में वही युवा हैं जिन के माता-पिता हिन्दुस्तान का “इतिहास और भूगोल” भूल गये और जिन का आंख नहीं दिल अंधा हो गया है।यही कारण है कि पॉच सूत्री घोषणा पत्र में देश के #आर्थिक_और_समाजिक सुधार की कोई बात नहीं है बल्कि सब “गोरखधंधा” है।
#Note: मेरा सरकार से अनुरोध है कि Gen-Z और CJP के आंदोलन को सख्ती के साथ खत्म कर दिया जाये ताकि भविष्य मे कोई युवा इस तरह का Fraud Party नहीं बनाये और देश में जो संघ की सरकार राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक correction कर रही है वह जारी रहे।
===============
Some Comments on the Post
Mohammed Seemab Zaman उर्दु नाम वालों, आप लोग इस CJP के बहकावे में नहीं आईये। यह सब Fraud है और गोरखधंधा है अंधे दिल वालों के बाल-बच्चो का। आप लोग अपना अख़लाक़ अच्छा रखिये और मायूस नहीं होइये, भविष्य मे आप की क़दर बहुत होगी। सोवियत यूनियन (USSR) में 1920 के बाद मुसलमानों के साथ बहुत ज़ुल्म हुआ मगर आज जाकर सेंट्रल एशिया में देखये पहले से ज़्यादा अच्छी हालत में वहॉ लोग हैं। हम ने बहुत कुछ अपनी आँखों से सोवियत यूनियन की बर्बादी और आज तरक़्क़ी देखी है।
इन को यूनिफ़ॉर्म सिविल कोर्ड लाने दिजिये, क़ुर्बानी और सड़क पर नेमाज़ बंद करने दिजये, मस्जिद को मंदिर घोषित करने दिजये, नाम-पता बदलने दिजये।सब्र किजये दुनिया बदल चूकी है, हिन्दुस्तान में आप का बहुत अच्छा दिन आये गा।
- Raja King, Mohammed Seemab Zaman मैं कितना भी बिजी रहूँ फिर भी आपकी पोस्ट ज़रूर पढ़ता हूँ ll दिल को बहुत सकून मिलता है आपकी पोस्ट पढ़ने के बाद ll आपका शुक्रिया ll
Parmod Pahwa सर बेशक फ्रॉड है लेकिन इसे किसी बड़े गेम या टारगेट को लेकर बहुत बेहतर प्लानिंग के साथ लॉन्च किया गया है।जितनी तेजी से इसके प्री लॉन्चिंग ए आई जेनरेटेड वीडियो, गाने और पोस्टर वायरल हुए वो बिना किसी बड़े सहयोग के संभव नहीं हो सकते। सिर्फ एक बात पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि उर्दू नाम वाले और पंजाबी इससे दूर रहे नहीं तो ये दोनों जज्बाती क़ौम और तकलीफ में भी आ सकती हैं।शायद असली टारगेट यही है.
Mir Talib Ali बहुत जरुरत थी इस पोस्ट की। आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
Lubna Khan आम आदमी पार्टी भी ऐसे ही धमाकेदार एंट्री की थी इंडिया में और अब देखिये हाल इसलिए मुझे तो किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से कोई उम्मीद नहीं रही बदलाव की.
Syed Shaad बहुत ही उम्दा लिखा है सर जिनके बाप दादा चचा भारत का भूगोल और इतिहास भूल गए और खुद भी भारत का इतिहास और भूगोल भूल गए, जिनकी आंखें ही आंधी नहीं हो गई बल्कि दिल भी अंधा हो गया वो रौशनी दिखाने की बात कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ये भी आम आदमी पार्टी Version 2.0 है। उर्दू नाम वाले खुद एक सियासी ताकत बनने पर जोर दें।
Nehal Haider सर ऐसे तो मैं दो दिन पहले इसके खिलाफ ही लिखा है. लेकिन अब इसके मुतालिक थोड़ी मेरी अलग राय भी है क्योंकि मजाक मजाक में और इतने कम समय में यह पार्टी बनी है कि अपने मेनोफेस्टो में सब कुछ समेटने का समय ही नहीं मिला पार्टी बनाने वाले ने सोचा भी नहीं होगा इसका रिस्पांस इतना जबरदस्त आएगा इसकी वजह साफ है क्योंकि मौजूदा समय इस देश में सही पार्टी या उसका सही नेतृत्व का बहुत बड़ा अभाव है
“डूबते को तिनका का सहारा”
इसलिए वेट एंड वॉच सर
ज्यादा निगेटिविटी भी नहीं फैलाना है बस भारतीय मुसलमान अपने मुस्लिम नेतृत्व के खुंटे को थाम कर रखना है मौका मिले तो उसे सही समय में सही जगह पर उसके गाड़ देना है
- Mohammed Seemab Zaman डूब कौन रहा है? जो भी सामाजिक और आर्थिक गिरावट है, उस के ज़िम्मेदार अंधे दिल के लोग हैं।बंगाल चुनाव के बाद, अब वेट एंड वॉच का वक्त खत्म हो गया।
Abdul Raheem ये distract करने के लिए है बस. इससे संघ को कोई ख़तरा नहीं है. जो तहरीक वाक़ई बदलाव लाएगी, उसमे “release political prisoners; ensure representation; workers rights” वगैरह सामाजिक, आर्थिक सुधार की बात होगी.
इस CJP की कोई सोच ही नहीं है.
- Mohammed Seemab Zaman इस का घोषणा पत्र fraud है। इस की कोई सकारात्मक सोंच नहीं है।
Choudhary Sajid Ali दिन प्रतिदिन जुल्म बढ़ता जा रहा है सर
अफ़सोस होता अपने रहबरों पे जिन्होंने समय रहते सही कदम नहीं उठाया, अल्लाह आसानी का मामला करें
Leave a Reply