The Post of 19 March 2026

ट्रम्प ने इसराइल के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ईरान से जंग कर अपने और इसराइल के ज़वाल में आखरी कील ठोक दिया है।

अरब मुल्को ने पिछले तीन हफ़्ता मे ईरान द्वारा उन पर हमले को ग़ाज़ा मे हुऐ genocide के कारण चुप चाप बर्दाश्त किया जो उन की मसलहतन दूरअंदेशी थी और ज़रूरी भी था।

अब ईरान अगर अरब मुल्कों के energy assets पर अपने मिज़ाइल और ड्रोन हमले को नहीं रोकता है तो इस युद्ध का अन्त ईरान के लिए अच्छा नहीं होगा। ईरान के इस बेवक़ूफ़ी का चीन और रूस को फ़ायदा नही होगा बल्कि यूरोपियन यूनियन (EU) खुल कर अरब देशों को सपोर्ट कर दें गें और ईरान फिर 2015 JCPOA के तरह अकेला रह जाये गा।

#NOTE: अमेरिका-इसराइल-ईरान के जंग ने 1939 के बाद से चले आ रहे अरब देशों के सुरक्षा मॉडल को बदल दिया है। अब इस जंग के बाद अरब देश केवल अमेरिका पर अपने सुरक्षा के लिए निर्भर नहीं रहें गें।ईरान के बुद्धिजीवियों को मेरी सलाह है कि 2022 मार्च के बाद पिछले तीन साल में अरब देशों की जो सहानुभूति हासिल किया है उस को वह exploit नहीं करे और लड़ाई इसराइल-अमेरिका से लड़े।
============
The Post of 14th March 2026

IRAN MAY RECIPROCATE REWARD TO $100 MILLION ON TRUMP AND HIS FAMILY IN FUTURE: TRUMP PLEASE WAKE UP

अमेरिका के राजनयिक सुरक्षा सेवा विभाग ने ईरान के प्रमुख व्यक्तियों के जानकारी पर $10 million का इनाम घोषित किया है मगर डर है कि भविष्य में कहीं ईरान ट्रम्प और उन के परिवार पर $100 million की धन राशि का ईनाम न घोषित कर दे।

अमेरिकी प्रशासन अपने बाल-बच्चों के डर से अब तक दक्षिण अमेरिका के ड्रग माफिया को खत्म नही कर सका मगर यह अमेरिका-इसराइल-ईरान जंग मे ईरानी शासकों पर “सुपारी” दे कर अगले पचीस साल के लिए John F Kennedy के तरह ट्रम्प परिवार को खतरे के कटघरे मे ला खड़ा कर दिया।

#NOTE: ट्रम्प कृपया कर के सुरक्षा विभाग के इस इनाम को वापस लो और अमेरिकी प्रशासन को #माफ़िया नही बनाओ वरना भविष्य में अमेरिकी प्रशासन और उन के परिवार के लोग भी पद से हटने के बाद सुरक्षित नहीं रहे गें।