The FB Post on 26 May 2026
कल सोमवार को ताइवान स्टॉक मार्केट का capitalisation $4.95 trillion हो गया और वह दुनिया का पॉचवॉ सब से बड़ा स्टॉक मार्केट हो गया जो सिर्फ़ USA (Dow Jones+Nasdaq), China (SSE), Japan (Nikkei) और Hong Kong (HKEX) स्टॉक मार्केट से पीछे है।
कल भारत का स्टॉक मार्केट (BSE+Nifty) $4.92 trillion capitalisation (वैल्यूएशन) से दुनिया मे छठ्ठे स्थान पर आ गया।
Global Equity Ranking में ताइवान की बढ़त दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company (TSMC) के ग्रोथ के वजह कर हुआ है।TSMC का चिप्स दुनिया में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) में सब से ज़्यादा इस्तमाल हो रहा है क्योंकि उस की quality (गुणवत्ता) सब से बेहतर है और उस का मुक़ाबला दुनिया की कोई भी चिप्स बनाने वाली कम्पनी नहीं कर सकती है।
अभी TSMC जापान और अमेरिका में दो बड़ा चिप्स बनाने का प्लांट लगा रहा है।अमेरिका में $150 billion में फैक्ट्री बन रही है जो 2031 मे शुरू होगा। जापान सरकार ने TSMC को फ़्री ज़मीन और पैसा दिया है और अगले साल वहॉ production शुरू हो जाये गा।
भारत का स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) 1875 मे स्थापित हुआ, जापान का 1878 और हांगकांग का 1891 मे जब की चीन का स्टॉक मार्केट Shanghai Stock Exchange (SSE) 1990 में खुला।
#NOTE: बहुत अफसोस की बात है कि हम लोग 150 साल बाद दुनिया मे 6वें पायदान पर हैं जब कि हमारे देश में 20वीं शताब्दी से टाटा, बिरला, गोदरेज, सिंघानिया ऐसे बडे बड़े बिज़नेस मैन मौजूद थे और आज भी हैं, जबकि चीन 36 साल बाद अमेरिका के बाद दुनिया मे दूसरे नम्बर का स्टाक एक्सचेंज बन गया।
===========
Some comments on the Post
Mohammed Seemab Zaman हम लोग आज़ादी के बाद हिन्दू-मुस्लिम कर दंगा करा करा देश का GDP जलाते रहे और आज दुनिया के पॉच बड़े स्टॉक एक्सचेंज मे चीन के पास तीन है, Shanghai Stock Exchange, Hong Kong Stock Exchange और Taiwan Stock Exchange.
Leave a Reply